INDORE NEWS. आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। पंचांग के अनुसार, सूर्योदय सुबह 07:07 बजे और सूर्यास्त शाम 05:58 बजे होगा। आइए इंदौर के संध्या ज्योतिष परामर्श केंद्र की ज्योतिषाचार्य नीलम शर्मा से जानते हैं आज राशि के अनुसार कैसा बीतेगा आपका दिन और क्या है पंचांग की गणना…
मेष
आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से कार्य के सिलसिले में मुलाकात हो सकती है, जिससे व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। परिवार से पूर्ण सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी तथा धार्मिक कार्य परिवार में संपन्न हो सकते हैं।
वृषभ
आज स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कार्य की भागदौड़ के बीच स्वयं के लिए समय निकालें। बड़े लेन-देन से बचें। आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें। वाहन चलाते समय सावधानी आवश्यक है।
मिथुन
आज लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं, लेकिन स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रह सकता है। यात्रा के दौरान सावधानी रखें। व्यापार में नया कार्य आरंभ न करें और किसी को बड़ी राशि उधार न दें। पारिवारिक संबंधों में मधुरता बनाए रखें।

कर्क
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग हैं। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा, नई साझेदारी शुरू हो सकती है, किंतु जीवनसाथी से मतभेद संभव हैं।
सिंह
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं। परिवार में विवाह संबंधी चर्चा हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे। नया वाहन खरीदने के योग हैं। न्यायालयीन मामलों में सफलता मिलेगी।
कन्या
आज किसी परिचित के व्यवहार से मन खिन्न हो सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, खान-पान पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन या कोई बड़ा निर्णय आज न लें, अन्यथा हानि संभव है। व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। पारिवारिक मतभेद हो सकते हैं।

तुला
आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। किसी विशेष कार्य के कारण बाहर जाना पड़ सकता है। नया कार्य आरंभ न करें। वाद-विवाद से बचें। परिवार में कलह की स्थिति बन सकती है। व्यापार में जोखिम न लें।
वृश्चिक
आज परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का योग है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में नई साझेदारी शुरू हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
धनु
आज का दिन अनुकूल रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक क्षेत्र में अच्छे लोगों का साथ मिलेगा। व्यापार में नए कार्य की योजना बनेगी। परिवार आपके निर्णयों में सहयोग करेगा। नया वाहन खरीदने के योग हैं।

मकर
आज स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। नया कार्य शुरू करने पर विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसाय में हानि के संकेत हैं। मन अशांत रहेगा। वाद-विवाद से दूर रहें।
कुंभ
आज सामाजिक क्षेत्र में अपमान का सामना करना पड़ सकता है। लंबी यात्रा पर जाते समय वाहन सावधानी से चलाएं। व्यापार में किसी को बड़ी राशि उधार न दें। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है।
मीन
आज स्वास्थ्य में सुधार महसूस करेंगे। मन अध्यात्म की ओर रहेगा। व्यापार में परिवर्तन कर सकते हैं। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के योग हैं। हालांकि, परिवार के कुछ सदस्य आपके निर्णयों का विरोध कर सकते हैं।

आज का पंचांग
मास अमांत- पौष
मास पूर्णिमांत- माघ
तिथि- षष्ठी
नक्षत्र- पूर्वा फाल्गुनी
करण- गर और वणिज
पक्ष- कृष्ण
योग- सौभाग्य
वार- गुरुवार
सूर्योदय- 07:07 बजे
सूर्यास्त- 05:58 बजे
शुभ समय
अभिजित- दोपहर 12:13 बजे से 12:56 बजे तक
अशुभ समय
दुष्टमुहूर्त- सुबह 10:47 बजे से 11:31 बजे तक
राहु काल- दोपहर 01:56 बजे से 03:17 बजे तक
































