SURAJPUR NEWS. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आयी है। यहां से 4 नाबालिग समेत 8 संदिग्ध हिरासत में लिए गए हैं। इन पर बांग्लादेशी होने की आशंका है। इन लोगों की शिकायत बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने की थी। ये सभी लोग ब्रेड फैक्टरी में काम करते हैं। कोतवाली थाना पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है।

सूरजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया है, पकड़े गए व्यक्तियों में 4 नाबालिग भी शामिल हैं। इन सभी लोगों पर बांग्लादेशी होने का संदेह जताया जा रहा है। दरअसल पतरापारा स्थित एक ब्रेड फैक्ट्री में पिछले कुछ समय से कुछ बाहरी युवक काम कर रहे हैं।

इनकी संदिग्ध गतिविधियों और बोलचाल को देखकर स्थानीय मोहल्ले वासियों को उन पर शक हुआ, मोहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना बजरंग दल की दिया बजरंग दल ने तत्काल स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद कोतवाली पुलिस की टीम ने ब्रेड फैक्ट्री में दबिश दी और वहाँ काम कर रहे 8 लोगों को अपनी हिरासत में लिया है।

प्रारंभिक जांच में कुछ के आधार कार्ड पश्चिम बंगाल के हैं, जबकि कुछ के पास पहचान से संबंधित दस्तावेजों की कमी पाई गई है। पुलिस इन सभी को थाने ले जाकर उनके मूल निवास और यहां आने का कारण पता लगा रही है और वहां के पुलिस से संपर्क कर रही है। वहीं इस घटना के बाद ब्रेड फैक्ट्री के संचालक की भूमिका भी जांच के घेरे में है।

पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बिना किसी वैध पहचान पत्र या पुलिस वेरिफिकेशन के इन लोगों को काम पर कैसे रखा गया। वहीं इस घटना के बाद पुलिस पर भी कई सवाल खड़े हो रही की बाहरी लोग जिले में कई महीनों से रह रहे पर इसकी जानकारी इन्हें नहीं मिल रही है, इसकी सूचना स्थानीय लोगों को देना पड़ रहा है।




































