BILASPUR NEWS. भाजपा की यूनिटी रैली में मंगलवार को उस समय अप्रिय स्थिति बन गई, जब बिलासपुर के विधायक सुशांत शुक्ला और संगठन की प्रदेश मंत्री हर्षिता पांडे के बीच तीखी बहस हो गई। दोनों के बीच ‘फर्स्ट लाइन’ में कौन चलेगा इस बात को लेकर विवाद बढ़ा और बात “देख लेने” तक पहुंच गई। यह पूरा घटनाक्रम केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में हुआ।

सूत्रों के अनुसार, रैली में आगे चलने को लेकर दोनों पक्षों में बहसबाजी शुरू हुई। केंद्रीय मंत्री तोखन साहू लगातार दोनों को शांत कराने की कोशिश करते रहे, लेकिन बहस कुछ देर तक जारी रही। इसके बाद वरिष्ठ विधायक धरमलाल कौशिक ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

इसी दौरान एक विवादित वीडियो भी सामने आया, जिसमें एक भाजपा कार्यकर्ता को हर्षिता पांडे की बांह पकड़कर खींचते हुए देखा गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे मामला और गरमा गया।

विवाद पर कांग्रेस ने तंज कसा—
“भाजपा के अंदर अब भी खाने-खाने की लड़ाई जारी है। यूनिटी रैली में भी एकता नजर नहीं आई।”

भाजपा ने पलटवार किया—
“यह कांग्रेस की सोच है। मतभेद हर संगठन में होते हैं, पर भाजपा अपने मुद्दों को अंदर ही सुलझाती है।”




































