BEMETARA NEWS. बेमेतरा शहर में रविवार की रात कारोबारी के बेटे ने 7 से ज्यादा लोगों को रौंद दिया, जिसमें एक की मौत भी हो गई। इस भीषण सड़क हादसे के बाद लोगों का गुस्सा अभी ठंडा नहीं हुआ है। रसूखदार बेटे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सोमवार को आह्वन के बाद बेमेतरा बंद रहा। इस बंद का आंशिक असर देखने को मिल रहा है। दुकानदारों का भी समर्थन मिल रहा है। लोगों ने अपनी दुकानें चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

जानकारी के अनुसार मुख्य सदर बाजार में दुकानें बंद है. जानकारी मिली है कि कार चालक नाबालिग है जो नशे में गाड़ी चला रहा था। दरअसल, रसूखदार व कारोबारी बंटी सलूजा के नाबालिग बेटे ने डिफेंडर कार से 7 से ज्यादा लोगों को रौंद दिया। करीब 5 गाड़ियों को भी कुचल दिया। इसके चपेट में आने से 29 वर्षीय जीवन साहू की मौत हो गई, जिसके बाद शहर में मातम के साथ ही आक्रोश भी फैल गया। बीती रात लोगों के हंगामे को देखते हुए पूरे शहर को छावनी में तब्दील कर दिया गया था। चौक चौराहों में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

कार चालक ने शहर के अंदर एक के बाद एक करके पांच गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिसमे बाइक, स्कूटी, कार सहित 1 पिकअप शामिल है। जीवन साहू की मौत के अलावा 8 अन्य लोग घायल है. सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि देर रात 2 घायलों को रायपुर रेफर किया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है। बता दें कि घटना की रात ही आरोपी के पिता बंटी सलूजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

इस घटना के बाद आक्रोशित सैकड़ों लोगों ने कार मालिक बंटी सलूजा, जो शहर के थोक कपड़ा व्यापारी है। बंटी के घर का घेराव कर दिया और घर के बाहर आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ कर दिया था। इससे घर के खिड़की के कांच टूट गए. घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची थी। देर रात एसपी भी मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया था।

देर रात तक चलता रहा प्रदर्शन
रविवार देर रात 3 बजे आक्रोशित लोगों ने बेमेतरा सिटी कोतवाली पहुंच कर जबरदस्त विरोध जताया और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। देर रात युवक का शव घड़ी चौक पर रखकर विरोध प्रदर्शन भी किया। नाराज लोगों ने बेमेतरा बंद का भी आह्वान किया। आज वाहन चालक के खिलाफ लोगों के आक्रोश को देखते हुए शहर में बड़ी तादात में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। शहर में बंद का आंशिक असर भी देखने को मिला है।




































