BILASPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में हर साल की तरह इस साल भी त्योहारों में विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा कर दी गई है। रेलवे ने दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान 6 स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ये ट्रेनें कुल 54 फेरे लगाएंगी। सभी ट्रेनों में ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर कंफर्म सीट की सुविधा दी जा रही है। वहीं, मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने इस बार पूजा स्पेशल मेमू ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। हर साल नवरात्रि और दुर्गा पूजा के दौरान लाखों श्रद्धालु डोंगरगढ़ पहुंचते हैं।
इस बार भीड़ को कंट्रोल करने और अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को सुविधा देने के लिए रेलवे ने कोरबा-डोंगरगढ़ (06884) और इतवारी-डोंगरगढ़ (06883) पूजा स्पेशल मेमू ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। ये ट्रेन 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रोजाना कोरबा से सुबह 5:30 बजे रवाना होगी और दोपहर 2:21 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी। वहीं, इतवारी से रोजाना सुबह 5:00 बजे चलेगी और सुबह 9:50 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें: WhatsApp पर धमाकेदार फीचर, अब ग्रुप चैट में एवरीवन मेंशन म्यूट होगा, ये ऑप्शन भी मिलेगा
इन ट्रेनों का ठहराव बीच के सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर होगा, ताकि गांव और कस्बों से आने वाले यात्री भी सीधे डोंगरगढ़ तक की यात्रा कर सकें। बिलासपुर-हडपसर (पुणे) रूट पर एक फेरे के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन नंबर 08265 बिलासपुर से 22 अक्टूबर को और 08266 हडपसर से 23 अक्टूबर को चलेगी। इस ट्रेन में एसी-III में 375, एसी-III इकोनॉमी में 100 और स्लीपर में 18 सीटें उपलब्ध हैं। यह ट्रेन बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ और गोंदिया स्टेशनों पर रुकेगी।
रेलवे के मुताबिक बिलासपुर-यलहंका रूट पर 22 फेरों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलेगी। ट्रेन नंबर 08261 बिलासपुर से 9 सितंबर से 18 नवंबर तक हर मंगलवार को चलेगी। ट्रेन नंबर 08262 यलहंका से 10 सितंबर से 19 नवंबर तक हर बुधवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 08865 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-शालीमार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से 27 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक और गाड़ी संख्या 08866 शालीमार-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी स्पेशल ट्रेन 28 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगी।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-शालीमार फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन में 30 सितम्बर को स्लीपर में 114, 1 अक्टूबर को एसी-III में – 10 , स्लीपर में 220 बर्थ उपलब्ध है। यह गाड़ी गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ स्टेशन पर रुकेगी। गाड़ी संख्या 08875 नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-धनबाद दीपावली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) से 17 अक्टूबर शुक्रवार को और गाड़ी संख्या 08876 धनबाद- नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी) दीपावली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन धनबाद से 18 अक्टूबर शनिवार को चलेगी।




































