RAIPUR NEWS. रेल यात्रियों की एक बार फिर परेशानी बढ़ने वाली है। रेलवे ने तीन एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनों को अचानक रद्द कर दिया है। वहीं, चार एक्सप्रेस गाड़ियों के रूट में बदलाव किया है। ट्रेनों के रद्द और परिवर्तित मार्ग से चलने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। रेलवे के मुताबिक चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत गामहारीया और सीनी सेक्शन में पटरियों के की मरम्मत का काम होगा। ये काम टीआरटी मशीन (ट्रैक रीलेइंग ट्रेन) से होंगे। इस कारण रेलवे ने ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है।

इसी तरह टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस 21, 24, 28, 31 मई व 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25 तथा 28 जून रद्द रहेगी। इसी तरह टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस 21 मई व 4, 11, 18, तथा 25 जून को रद्द रहेगी। बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस 22 मई व 5, 12, 19 तथा 26 जून को रद्द रहेगी । अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का 28 मई से वीरांगना लक्ष्मी बाई जंक्शन (झांसी) पहुंचने के समय में बदलाव हुआ है।
ये भी पढ़ें: Breaking: निगम,मंडल,आयोग में हुई नियुक्ति में संशोधन, केदार गुप्ता को अध्यक्ष अपेक्स बैंक की जिम्मेदारी, बदले गए चार नेताओं के दायित्व

रेलवे के मुताबिक यह ट्रेन अब 12.50 बजे पहुंचेगी और 12.55 बजे अपने गंतव्य को रवाना होगी। रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले निपनिया यार्ड में रिलीविंग गर्डर की डी- लांचिंग किया जाएगा। इस कारण रेलवे 20 और 21 मई की रात में 9.30 बजे से 1.30 बजे तक अपलाइन पर 4 बजे यातायात सह विद्युत ब्लॉक तथा 20 और 21 मई की रात 9.30 बजे से 11.55 बजे तक अप और मिडिल लाइन पर ब्लॉक रहेगा।

इस वजह से बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर, 21 मई, रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर 21 मई, जूनागढ़ रोड-रायपुर पैसेंजर 22 मई, रायपुर-कोरबा पैसेंजर 22 मई रद्द रहेगी। यात्री रेलवे के अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस या फिर 139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Big Breaking : मुनाबाव के प्रतिबंधित इलाकों का वीडियो बना ले गई जासूसी की आरोपी ज्योति मल्होत्रा

इन गाड़ियों के रूट बदले
- पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 20 व 27 मई और 3, 10, 17 व 24 जून को कटक-संबलपुर सिटी-झारसुगुड़ा रोड-ईब होकर चलेगी।
- योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस 22 मई एवं 1, 8, 15, 22 व 29 जून को ईब-झारसुगुड़ा रोड-संबलपुर सिटी-कटक होकर चलेगी चलेगी ।
- आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस 20 व 27 मई एवं 3, 10, 17 व 24 जून को कान्ड्रा-सीनी के रास्ते चलेगी ।
- दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस 24 व 31 मई और 7, 14, 21 व 28 जून को रूट बदलकर सीनी-कान्ड्रा के रास्ते चलेगी ।





































