RAIGARH NEWS. छत्तीसगढ़ में अच्छी सड़कें हमेशा सुर्खियों रहता है, लेकिन इस बार एक बदहाल मार्ग को बनवाने के लिए ग्रामीण खुद सड़क पर उतर गए हैं। दरअसल, रायगढ़ जिले में खरसिया से छाल तक 16 किमी की बदहाल सड़क को बनवाने ग्रामीण दिन-रात आंदोलन कर रहे हैं। सड़क पर चक्काजाम किया है और चेतावनी दी है कि अगर सड़क का काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज होगा।

जानकारी के अनुसार खराब सड़क को बनवाने के लिए खेदापाली और चंद्रशेखरपुर एडू के ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। बदहाल रोड के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने जमकर नारे लगाए। बुधवार सुबह से लेकर रात तक ग्रामीण वहीं बैठे रहे। इस दौरान तहसीलदार भी समझाइश देने पहुंचे, लेकिन ग्रामीण मनाने को तैयार नहीं थे। ऐसे में बुधवार रात ग्रामीण वहीं खाना खाकर सो गए। गुरुवार की सुबह फिर से अपना आंदोलन शुरू कर दिया।
ये भी पढ़ें: इस तारीख से Google Pay, PhonePe, Paytm नहीं चलेंगे!…वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

ग्रामीणों का मांग है कि जब तक रोड का काम शुरू नहीं हो जाता। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। ऐसे में बुधवार की रात भी ग्रामीणों ने आंदोलन स्थल पर ही खाना खाया और अपना आंदोलन जारी रखा। इस पूरे मामले में SDM का कहना है कि सड़क बनाने का काम शुरू हो चुका है। इस बीच, ग्रामीणों का कहना है कि करीब 16 किमी की सड़क बदहाल हालत में है। हर दिन इस रोड पर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ये भी पढ़ें: कवर्धा में सरकारी डॉक्टरों से ब्लैकमेलिंग…वसूली, कथित पत्रकारों ने किया कांड, चार गिरफ्तार

आंदोलन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस अधिकारी भी समझाइश देने पहुंचे थे। इससे पहले भी कई बार आश्वासन मात्र दिया गया। चक्काजाम में मौजूद जिला पंचायत सदस्य रजनी राठिया ने बताया कि आज PWD के इंजीनियर आए थे और काम शुरू करने की बात कही है, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है।
ये भी पढ़ें: ब्याज में उधार लिया पैसा, चुका नहीं पाया तो बैंक में गिरवी रखे जमीन का किया एग्रीमेंट, आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

सड़क निर्माण के लिए सामाग्री भी नहीं गिरी है। हमारी ओर से कहा गया है कि एक तरफ से काम शुरू करो और जब तक काम शुरू नहीं होगा आंदोलन जारी रहेगा। धरमजयगढ़ SDM धनराज मरकाम ने बताया कि बुधवार से सड़क का काम शुरू कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: इन कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, कोर्ट ने चार माह के भीतर नियमितीकरण के आदेश दिए

वहीं, पीडब्ल्यूडी की टीम शाम से ग्रेडर मशीन रोड पर चला रही है। गुरुवार से बाकी सामान भी गिर जाएगा। रोड का निर्माण शुरू हो गया है। हालांकि ग्रामीणों ने सड़क नहीं बनने तक आंदोलन जारी रखने की बात कह चुके हैं।





































