JAGDALPUR NEWS. बस्तर जिले में मौजूद कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान को ऐतिहासिक धरोहरों को सीरियल नॉमिनेशन के तहत टेंटेटिव लिस्ट में यूनेस्को ने शामिल किया है। कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान” में कोटमसर गुफा मौजूद है, जिसकी खोज वर्ष 1950 में भूगोल के प्रोफ़ेसर डॉक्टर शंकर तिवारी ने स्थानीय आदिवासियो की मदद से की थी। यह गुफा4500 फिट लंबी है और करीब 120 फिट से ज्यादा गहरी है। इस गुफा में मौजूद अंधी मछलियों ने इसे दुनियाभर में नई पहचान दिलाई।
इसके अलावा गुफा के अंदर स्टैलेक्टाइट और स्टैलेग्माइट स्तंभों की भरमार है जो इसे बेहद खूबसूरत बनाती है।अब इसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर की सूची में शामिल कर लिया है। संभवत: कांगेर वैली ऐसा पहला उद्यान है, जिसका यूनेस्को ने सूची में शामिल किया है। इस लिस्ट में नाम आने के बाद सीएम विष्णु देव साय ने कहा है कि यह गौरव का क्षण है।
ये भी पढ़ें: Bed सहायक शिक्षिकाओं ने सावित्री बाई फुले की मनाई पुण्यतिथि, बोलीं- अपने हक के लिए लड़ रहे हैं हम
सीएम साय ने कहा कि विश्व पटल पर बस्तर दमक रहा है। बस्तर स्थित ‘कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान” को ‘यूनेस्को’ की विश्व धरोहर की सूची में अस्थाई रूप से सम्मिलित किया गया है। यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है कि, राज्य का पहला ऐसा स्थान है जिसे यूनेस्को ने चयनित कर शामिल किया है।अपनी प्राकृतिक वन संपदा से संपन्न कांगेर वैली जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है।
ये भी पढ़ें: महतारी वंदन योजना को लेकर विपक्ष का हंगामा, नेता प्रतिपक्ष ने की 14 महीने का पैसा एकमुश्त देने की मांग
बता दें कि इस कैटेगरी में स्थान पाने वाला छत्तीसगढ़ का इकलौता साइट बना है। कहा जा रहा है कि, अब अगले साल नॉमिनेशन लिस्ट में जगह बनाने की कोशिश होगी। नॉमिनेशन लिस्ट में आने पर कांगेर वैली का स्थाई सूची में स्थान बन जाएगा। टेंटेटिव लिस्ट में नाम आने पर मंत्री ओपी चौधरी ने पोस्ट किया है और इसे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक पल बताया है।
ये भी पढ़ें: भूपेश बघेल के खिलाफ ED की कार्रवाई का विरोध, कांग्रेस ने ईडी और केंद्र सरकार का पुतला जलाया
इस उपलब्धि पर वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया एक्स पर यह जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा है कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण। कांगेर घाटी की जैव विविधता व सुंदर जलप्रपात इसे अनमोल बनाते हैं। उन्होंने पोस्ट के साथ कांकेर वैली राष्ट्रीय उद्यान की एक तस्वीर भी साझा की है।
ये भी पढ़ें: मुश्किल में मंत्री लखनलाल, पार्टी के बागी को दिया था समर्थन…BJP ने गठित की जांच समिति
ओपी चौधरी ने सोशल साइट पर लिखा कि कांगेर वैली नेशनल पार्क, बस्तर को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल की अस्थायी सूची में शामिल किया गया है। यह राज्य का पहला स्थल है, जिसे यूनेस्को की सूची में स्थान मिला है। कांगेर घाटी की जैव विविधता व सुंदर जलप्रपात इसे अनमोल बनाते हैं।