RAIPUR NEWS. नगरीय निकाय चुनाव के परिणाम आज यानी 15 फरवरी को आने वाले हैं। 10 नगर निगमों में महापौर कौन बनेगा आज तय होने जा रहा है। थोड़ी देर बाद यानी 9 बजे से गिनती शुरू होगी, लेकिन सबसे पहले डाक मतपत्रों की होगी। इसके बाद करीब 9.30 बजे से EVM के वोट गिने जाएंगे। 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 113 नगर पंचायत में 11 फरवरी को वोटिंग हुई है।
वहीं एक नगर पंचायत बसना में बीजेपी प्रत्याशी की निर्विरोध जीत हुई है। माना जा रहा है कि दोपहर 2 बजे तक शहर में किसकी सरकार बनेगी इसका सीन पूरी तरह से क्लियर हो जाएगा। सबसे पहले महापौर के नतीजे घोषित होंगे, इसके बाद पार्षदों के नामों का ऐलान होगा। रायपुर के सेजबहार के इंजीनियरिंग कॉलेज कैम्पस में वोटों की गिनती होगी। सुबह 9 बजे सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती होगी। पूरी प्रक्रिया की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी होगी।
ये भी पढ़ें: ACB की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सूरजपुर में DEO को, रायगढ़ में खरसिया रेंजर रंगे हाथों गिरफ्तार
राजधानी रायपुर में 70 वार्डों के 1095 मतदान केंद्रों में मतदान के लिए लगभग 15 राउंड में गिनती होगी, जिसके के लिए 10 मतगणना टेबल लगाए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, इन निकायों में मतदाताओं की कुल संख्या 44 लाख 75 हजार 703 है। सभी जिलों से मिले आंकड़ों के मुताबिक राज्य में औसत मतदान कुल 72.48% रहा।
ये भी पढ़ें: बिलासपुर कांग्रेस में घमासान… भितरघात करने वालों को चुन-चुनकर किया जा रहा पार्टी से बाहर
आज प्रदेश 173 नगरीय निकायों में चुनाव कराने के बाद महापौर के लिये 79, पार्षद के लिए 1 हजार 889 और अध्यक्ष पद के लिए 606 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी थी, जो अब 15 फरवरी को खुल रही है। यानी 15 फरवरी को मतगणना हो रही है। आज दोपहर तीन बजे तक मालूम चल जायेगा कि किसके सिर पर जीत का ताज सज रहा है। छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी को 70 फीसदी फीसदी वोटिंग हुई थी। इनमें महिलाओं का 67.8 प्रतिशत और पुरुषों का 64.06 प्रतिशत मतदान रहा।
ये भी पढ़ें: पूर्व CM भूपेश बघेल के यहां चोरी, पीतल की टोंटी से लेकर केबल वायर तक उठा ले गए चोर
वहीं, रायपुर नगर निगम में 4 बजे तक 44.50 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार मेयर के लिये बीजेपी-कांग्रेस से नौ महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा ने जहां पांच महिलाओं को महापौर की टिकट दी है, तो वहीं कांग्रेस ने चार महिलाओं को महापौर प्रत्याशी पर भरोसा जताया है।