AMERICA NEWS. व्हाइट हाउस अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक निवास और मुख्य कार्यस्थल होता है। इसे शानदार वास्तुकला, ऐतिहासिक महत्व और वैल्युएट के लिए जाना जाता है। यह बिल्डिंग अत्याधुनिक फीचर्स से लैस है। इसका निर्माण 1792 में शुरू होकर 1800 में पूरा हुआ था। नियोक्लासिकल शैली में इस भवन का डिजाइन आयरलैंड के फेमस आर्किटेक्ट जेम्स होबेन ने किया था। 1814 में वाशिंगटन पर ब्रिटिश सेना ने आक्रमण किया और व्हाइट हाउस को जला दिया था। इसके बाद इसे फिर से बनाया गया था। अब से अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नया आशियाना व्हाइट हाउस होगा। चलिए जानते है कितना हाईटेक और किन किन सुविधाओं से लेस प्रेसिडेंट हाउस है।
ये भी पढ़ें: निकाय चुनाव: CG में आज से लागू होगी आचार संहिता, थोड़ी देर में प्रेस कांफ्रेंस…जानिए कितने वोटर बढ़े
थियोडोर रूजवेल्ट ने रखा था व्हाइट हाउस नाम
व्हाइट हाउस को जब बनाया गया था, तब इसका नाम व्हाइट हाउसनहीं था, तब इसका नाम “President’s Palace” या “President’s Mansion” रखा गया था। वर्ष 1814 में ब्रिटिश सेना ने वाशिंगटन पर हमला किया और व्हाइट हाउस के कई हिस्सों को जला दिया। जिसके कारण इसकी खूबसूरत दीवारों को काफी न का नुकसान हुआ था। जिसके बाद इसे फिर से आकर्षक बनाने के लिए सफेद रंग से रंगा गया। तभी से इसे “व्हाइट हाउस” कहा जाने लगा। अमेरिका के 26वें राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट ने 1901 में इसका नाम व्हाइट हाउस रखा।
व्हाइट हाउस में है 132 कमरे
55,000 वर्ग फुट एरिया में बने व्हाइट हाउस की ऊंचाई 70 फीट है, जबकि चौड़ाई 170 फीट और गहराई 85 फीट है। व्हाइट हाउस को सफेद बलुआ पत्थर से बनाया गया है और इसकी बाहरी दीवारों को पेंट करने में 570 गैलन पेंट लगता है। इसमें कुल 132 कमरे, 412 दरवाजे, 147 खिड़कियां, 35 बाथरूम, 28 फायरप्लेस, 8 सीढ़ियां और 3 लिफ्ट शामिल हैं। इसके साथ ही जॉगिंग ट्रैक्स, पूल, बड़ा जिम, बड़ा गार्डन, सिनेमा हॉल और एक बड़े गार्डन के साथ कई अन्य सुविधाएं भी हैं।
आपको बता दें, व्हाइट हाउस परिसर में एक बंकर भी मौजूद है। इसको सिचुएशन रूम के नाम से भी जाना जाता है। आपातकालीन स्थिति में राष्ट्रपति और उनके शीर्ष सलाहकार बचने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते है। सुरक्षा के लिहाज से यह दुनिया की सबसे सुरक्षित इमारतों में से एक है। इसमें सुरक्षा उपकरण और हजारों अत्याधुनिक कैमरे भी लगे हुए हैं। इसमें सभी तरह की आधुनिक मशीनें भी मौजूद हैं।
व्हाइट हाउस में कई ऐतिहासिक घटनाएं हुई हैं, यह अमेरिकी इतिहास का एक खास हिस्सा है। यह अमेरिकी के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। व्हाइट हाउस को देखने के लिए लाखों लोग दुनिया भर से यहाँ आते है। व्हाइट हाउस देखने के किसी भी तरह की कोई शुल्क नहीं है। लेकिन इसे देखने के लिए छह महीने पहले ही आवेदन करना होता है।