TIRANDAJ.COM. नया साल 2025 का आज पहला दिन है। साल 2024 में राजनीति, खेल, विज्ञान, फिल्म, कला, क्राइम और उद्योग जगत में क्या कुछ हुआ। इनमें से कई घटनाओं ने हमारा ध्यान अपनी ओर खींचा। आइये जानते हैं पिछले वर्ष की कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं।
इस साल लोकसभा चुनाव जीतकर लगातार तीसरी बार मोदी सरकार ने केंद्र की सत्ता पर अपना कब्जा जमाया। वहीँ ओडिशा में एक बड़ा फेरबदल देखने को मिला। यहाँ 24 सालों का ‘नवीन’ किला ढह गया, पहली बार प्रदेश में BJP की सरकार बानी। मोदी सरकार के फैसले सुप्रीम कोर्ट की मुहर लगते है है, जम्मू कश्मीर में लागू Article 370 की शक्तियां छीन ली गई। बता दें, Article 370 भारतीय संविधान का एक provision था। जो जम्मू-कश्मीर को एक विशेष राज्य का दर्जा देता था। जम्मू कश्मीर में Article 370 का दर्जा हटाए जाने के बाद पहला विधानसभा चुनाव हुआ और नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
ये भी पढ़ें: जलगांव में मचा बवाल… दो गुटों के बीच पथराव, आगजनी भी, पूरे इलाके में लगा कर्फ्यू…जानिए क्यों हुआ विवाद
इस साल कई जानी मानी हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। हाल ही में 26 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। मनमोहन सिंह 22 मई 2004 से 26 मई 2014 तक देश के दो बार प्रधानमंत्री रहे। बीजेपी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी का निधन भी 2024 में हुआ। वो बिहार के तीसरे उपमुख्यमंत्रीऔर वित्त मंत्री भी रहे।
भारतीय उद्योग जगत के दिग्गजों में से एक सर रतन टाटा का 9 अक्टूबर को 86 साल की उम्र में निधन हो गया था। टाटा समूह का नेतृत्व करते हुए उन्होंने इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इसके साथ देश के आर्थिक विकास और सामाजिक उत्थान में भी महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।
ये भी पढ़ें: तारक मेहता का उल्टा चश्मा की सोनू बनीं दुल्हन, अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिए सात फेरे
इस साल टीम इंडिया 17 साल बाद T20 की वर्ल्ड चैंपियन बनी। T20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप से संन्यास ले लिया।
भारतीय टीम के स्टार ओपनर शिखर धवन, भारत के महानतम टेस्ट स्पिनरों में से एक रविचंद्रन अश्विन अपने करियर को विराम देने का फैसला किया। दिनेश कार्तिक ने भी क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्होंने फिनिशर की भूमिका से सुर्खियां बटोरी थीं।
फिल्मों जगत में बड़ा बदलाव देखने को मिला। दर्शकों के बीच साउथ सिनेमा का क्रेज काफी तेजी से बढ़ा है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘पुष्पा 2’ ने सारी बॉलीवुड और साउथ फिल्मों को मात दे दी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए रेकॉर्ड बनाय।
छत्तीसगढ़ सरकार ने 2024 में महतारी वंदन योजना शुरू की थी। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर विवाहित महिलाओं को हर महीने 1,000 की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। लेकिन यहाँ बल्कि एक्ट्रेस और पूर्व पोर्न स्टार सनी लियोनी भी इस योजना का लाभ ले रही थी। मामला इतना बाद गया की सनी लियोनी को मीडिया में आ कर सफाई देनी पढ़ी थी।