DHAMTARI NEWS. धमतरी जिले के नगरी में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ किया है। वहीं कार्यालय से कुर्सी, पंखा समेत अन्य सामानों को बाहर निकालकर आग के हवाले कर दिया। यहां भाजपाइयों ने अपनी ही पार्टी पर जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी का टिकट बेचने का आरोप लगाया है। इससे कार्यकर्ता काफी नाराज हो गए हैं।

बता दें कि भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इसमें क्षेत्र क्रमांक 12 से अरुण साहू को जिला पंचायत सदस्य का प्रत्याशी बनाने से भाजपाइयों में नाराजगी है। इसे लेकर बीजेपी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई है। कार्यालय में रखे सामानों को बाहर निकालकर उसे आग के हवाले कर दिया है

ये भी पढ़ें: प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ में 30 मौत 60 घायल, डीआईजी ने जारी किया आधिकारिक आंकड़ा
नगरी के भाजपा कार्यालय में आगजनी के साथ जमकर तोड़फोड़ की गई है। टिकट को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ के साथ आगजनी को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने जिला पंचायत सदस्यों की सूची जारी की। इसमें क्षेत्र क्रमांक 12 जिला पंचायत भाजपा प्रत्याशी अरुण साहू को प्रत्याशी बनाया गया। इसके बाद नगरी भाजपा के कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई।

ये भी पढ़ें: सगे भाइयों बीच होगा मुकाबला, भाजपा व कांग्रेस ने बनाया प्रत्याशी
भाजपा के कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां जमकर हंगामा करते हुए भवन में रखे सामानों के साथ तोड़फोड़ की और कार्यालय के काफी सामान को आग के हवाले कर दिया। भाजपा के नाराज कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिला पंचायत सदस्य की टिकट को खरीदा गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के द्वारा स्थानीय कार्यकर्ता को टिकट न देकर बाहरी प्रत्याशी को टिकट दिया गया है। गुस्साए कार्यकर्ता ‘यहां टिकट बिकता है’ का फ्लेक्स लेकर पहुंचे थे। थोड़ी देर बाद पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद हंगामे को शांत कराया गया।

ये भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस में आएगी Don 3…एक्शन से भरपूर इसे फिल्म में रणवीर से भिड़ेंगे विक्रांत, इस एक्ट्रेस की भी होगी Entry
ये भी पढ़ें: आदिवासी आश्रम में गर्भवती हुई नाबालिग छात्रा, सालों से दुष्कर्म कर रहे थे दो छात्र





































