BHILAI NEWS. बीते दिन एनकाउंटर में ढेर हुए गैंगस्टर अमित जोश का पोस्टमार्टम हो गया है। गैंगस्टर अमित जोश का शव परिजनों को सौंपा गया है। इस दौरान पुलिस के आला अधिकारियों की टीम मौजूद रही। पुलिस के द्वारा प्रकिया पूरी की गई है। पोस्टमार्टम के दौरान परिजन भी मौजूद थे। दुर्ग मर्चुरी में अमित जोश का पोस्टमार्टम किया गया है।

शहर के कुख्यात अपराधी अमित जोश के एनकाउंटर के बाद अब दुर्ग पुलिस उन लोगों की तलाश में है। जिन्होंने पिछले पांच महीने तक अमित जोश की मदद की थी। दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने कहा कि अच्छे लोगों के लिए पुलिस से अच्छा दोस्त नहीं हो सकता,लेकिन अपराधियों के लिए पुलिस से बड़ा दुष्ट कोई नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा कि पुलिस पर हमला और निर्दोष लोगों पर चाकू गोली चलाने वाले अपराधियों का ऐसा ही हश्र होगा। आज दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने अमित जोश एनकाउंटर मामले में बताया कि इस एनकाउंटर में पुलिस की ओर से सेल्फ डिफेंस में करीब 16 राउंड गोलियां चलाई है। जबकि अमित जोश की ओर से कितनी गोलियां चली है यह फॉरेसिंग रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

ये भी पढ़ेंःनाबालिक बेटे के साथ पति की हत्या करने वाली महिला को मिली आजीवन कारावास की सजा
उन्होने कहा कि अमित को पकड़ना काफी चैलेजिंग था, वहीं सीएम कान्फ्रेंस में भी गोलीकांड का मुद्दा उठा था। जिसके बाद दुर्ग पुलिस ने सर्विलांस में उसे रखा था। इधर सुबह फारेसिंक की टीम ने आज फिर से अपनी बची हुई जांच शुरू कर क्राइम सीन में सर्चिंग की।
एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच होती है और उन्होंने इसके लिए उन्होंने दुर्ग कलेक्टर को भी पत्र लिख दिया है। वही फारेसिंक टीम ने भी अपनी जांच पूरी कर ली है। इसके साथ ही पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को भी शव सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि अमित जोस खुद को बड़ा गुंडा बताने क्राइम को ग्लैमराइज करता था। सोशल मीडिया प्लेटफार्म में अक्सर वह क्राइम वाली पोस्ट ही डालता था। ताकि लोग उसे फॉलो करें और उसकी बादशाहियत बरकरार रहे, लेकिन अपराधी ज्यादा दिनों तक पुलिस से नहीं बच सकता।





































