RAIPUR NEWS. छत्तीसगढ़ में नकली होलोग्राम पर लगातार शिकंजा कसता ही जा रहा है। दरअसल, प्रदेश में 2000 करोड़ से ज्यादा के शराब घोटाले मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने छापेमारी कर प्रिज्म होलोग्राफी एंड सिक्योरिटी प्रा.लि. कंपनी के अकाउंटेंट को यूपी में गिरफ्तार किया है। इस पर आरोप है कि आरोपी ही यूपी से नकली होलोग्राम छत्तीसगढ़ भेजता था, जो शराब की बोतल में लगकर सीधे दुकान पहुंच जाती थी। ईओडब्ल्यू की पड़ताल में आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत मिला है। उसके बाद छापा मारकर उसे पकड़ लिया गया।

इसके बाद आरोपी को विशेष अदालत में पेश किया गया। ईओडब्ल्यू ने आरोपी से पूछताछ के लिए 28 अक्टूबर तक रिमांड पर लिया है। इस मामले में अब तक 10 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तार हो चुकी है। होलोग्राम कंपनी के मालिक, छत्तीसगढ़ हेड के बाद अब अकाउंटेंट सुनील दत्त गिरफ्तार हुआ है।

ईओडब्ल्यू के अनुसार आरोपी अकाउंटेंट सुनील दत्त द्वारा 2019 से 2022 के बीच प्रिज्म कंपनी के नोएडा स्थित मुख्यालय में नकली होलोग्राम का लेखा-जोखा रखा जाता था। असली होलोग्राम के साथ गलत तरीके से नकली होलोग्राम को नोएडा से रायपुर भिजवाता था। करोड़ों रुपए के नकली होलोग्राम की उसने सप्लाई की है। कई बार पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है

देखें वीडिओ: ट्रैफिक सिपाही की हाइटेक रिश्वतखोरी, UPI के जरिए वसूली का आरोप




































