BILASPUR. रविवार को रतनपुर बेलगहना मार्ग में माल वाहक पिकअप व ट्रक की जबरजस्ट टक्कर हो गई। पिकअप में लगभग 25 लोग सवार थे। इस टक्कर से पिकअप पटल गई। इसमें सवार लोग घायल हुए है। सभी भनवारटंक स्थित मरहीमाता के दर्शन के लिए जा रहे थे। इस हादसे में पिकअप सवार महिलाओं, बच्चों को चोटें आयी है। जानकारी के मुताबिक 20 से अधिक लोग घायल हो गए। जिनका उपचार रतनपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया जा रहा है। वहीं कुछ गंभीर रूप से घायल है उन्हें बिलासपुर के लिए रिफर किया गया है।
बता दें, मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक 30 लोग पिकअप में सवार होकर मरहीमाता मंदिर जा रहे थे। इस दौरान रतनपुर बेलगहना मार्ग के बीच रानी कछाली मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 15 डीवाई 8312 से पिकअप की टक्कर हो गई।
हादसे में पिकअप पलट गई। इस हादसे में सभी घायल लोगों को इलाज के लिए रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर होने कारण करीब 20 से अधिक लोगों को बिलासपुर रेफर किया गया।
सभी बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम कया के रहने वाले है। इसमें गंभीर रूप से घायल लोगों में 9 साल की दीपिका, घायलों में मोहित उम्र 24 वर्ष, शिवानी उम्र 23 वर्ष, आदित्य उम्र 15 वर्ष, सतरूपा उम्र 45 वर्ष, नेहा उम्र 45 वर्ष को गंभीर चोटें आयी है। इन सभी को बिलासपुर रिफर किया गया है।
मालवाहक में पहले भी हो चुके हादसें
बता दें बीतें दिनों कवर्धा में भी पिकअप में सवार होकर तेंदूपत्ता तोड़कर आदिवासी घर लौट रहे थे तब पिकअप खाई में गिर गई थी। जिससे 19 आदिवासी मारे गए थे। हादसे के बाद भी लोग मालवाहक में सवारी ले जाने से बाज नहीं आ रहे है।