BILASPUR. शराब में जहर देकर युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। जहां पर युवक को आरोपितों ने मछली पकड़ने के नाम पर बांध ले जाकर वहां पर गोवा शराब में जहर देकर मार डाला। आरोपित पुलिस के गिरफ्त में है।
बता दें, थाना कोटा क्षेत्र की महिला ने अपने पति के जहर देकर हत्या करने की शिकायत पुलिस में की थी। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक शिकायत में महिला ने कहा है कि उसके पति जीवन लाल डाहिरे की 12 मई 2023 को सुबह सात बजे लोकबंद बांध में श्रवण बंजारे के साथ मछली मारने गया था।
श्रवण बंजारे के घर एक अज्ञात व्यक्ति मछली खरीदने के लिए आया था जो अपने साथ में एक पाव गोवा शराब लाया था। जिसे पीने के लिए मृतक जीवन लाल डाहिरे ने पिया। शराब पीते ही जीवन लाल की तुरंत तबियत बिगड़ गई।
उसे तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डाॅक्टरों ने उसे मृत बताया। पत्नी ने उस अज्ञात व्यक्ति द्वारा शराब में कुछ जहरीले पदार्थ मिलाकर देने का संदेह जताया।
रिपोर्ट पर मामले की जांच शुरू की गई। प्रकरण में विवेचना के दौरान अपराध धारा सबूत पाए जाने पर प्रकरण के नामजद आरोपी श्रवण बंजारे एवं राजेन्द्र कुमार अनंत को तलब कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया तो घटना करना स्वीकार किया।
मृतक जीवन लाल डाहिरे को शराब में जहर देने व साक्ष्य के आधार पर दोनो ही आरोपितों को लोकबंद थाना कोटा लाया गया और उन्हे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पत्नी से अवैध संबंध का था शक
जानकारी के मुताबिक आरोपित को मृतक जीवन लाल का उसकी पत्नी से अवैध संबंध होने का शक था। इसी वजह से आरोपित ने शराब में जहर मिलाकर पिलाया। जिससे जीवन लाल की मौत हो गई।