SURAJPUR. सूरजपुर में भाजपा के जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे भूपेश बघेल सरकार को आदिवासी, वनवासी, गरीब, मजदूर का हितैषी बता रहे हैं। इस बीच मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने उन्हे ठीक करने की कोशिश भी की, लेकिन वे धारा प्रवाह बोलते ही गए।
बता दें कि सूरजपुर मुख्यालय में आज भाजपा के द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। इसमें प्रदेश की विष्णु देव साय सरकार के पिछले तीन महीना के कार्यकाल के बारे में बताना था।
इस कार्यक्रम में महिला विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़ी भी उपस्थित थी। इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए जिला अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल की जुबान फिसल गई।
दरअसल, उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जगह प्रदेश के कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम ले लिया। बगल में बैठी महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने इस बात पर उन्हें टोका भी लेकिन वह अपनी बातों को आगे जारी रखा।
अब इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारी चुटकी ले रहे हैं। साथ ही जिला अध्यक्ष को धन्यवाद दे रहे हैं। वहीं यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।