RAIPUR. छत्तीसगढ़ में सत्ता बदलने के साथ ही भारतीय प्रशासनिक सेवा संवर्ग (IAS) अफसरों का लगातार तबादला आदेश जारी हो रहा है। शुक्रवार को शासन ने एक बार फिर प्रशासनिक सर्जरी की है। 2011 बैच के आईएएस नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर को अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह के हस्ताक्षर से आदेश जारी किया गया है। 2013 बैच के आईएएस अधिकारी पीएस ध्रुव को संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। ध्रुव के पास संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन विभाग, नगरीय प्रशासन, पेंशन निराकरण समिति का प्रभार है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद से लगातार आईएएस- आईपीएस, राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का लगातार ट्रांसफर किया जा रहा है।





































