RAIPUR. छत्तीसगढ़ में सरकार बदलने के बाद से तबादलों का दौर चल रहा है। पहले आईएएस-आईपीएस फिर राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों का तबादला किया। पुलिस विभाग में भी थोक में तबादला हुआ है। सोमवार को राज्य शासन ने राज्य पुलिस सेवा के 32 अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। गृह विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से यह आदेश जारी किया गया है।








































