US STRIKE ON HEZBOLLAH.अमेरिका ने इजरायल और गाजा के बीच जारी युद्ध के बीच एक बार फिर इराक में हिजबुल्लाह और इससे संबंधित गुटों के ठिकानों पर हमला किया है। अमेरिका ने इस हमले को इराक व सीरिया में अमेरिकी सैनिकों पर किए गए आतंकी हमलों के बाद जवाबी कार्रवाई के तहत हमला बताया है। जानकारी के मुताबिक अमेरिकी सेना ने राष्ट्रपति जो बाइडेन के निर्देश पर यह हमला किया है। इससे पहले इराक में ईरान समर्थित आतंकवादियों ने 25 दिसंबर को अमेरिकी सैन अड्डे को ड्रोन से निशाना बनाया था। जिसमें 3 अमेरिकी सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
बताया जा रहा है कि अमेरिका के सेना ने अपने बयान में बतया कि राष्ट्रपति जो बाइडेन के निर्देश पर सेना ने देर रात लगभग 1.45 बजे इराक में हमले किए। अमेरिका की जवाब कार्रवाई में कातिब हिजबुल्लाह के कई आतंकवादी मारे गए। इसके साथ ही अमेरिका ने आतंकी समूहों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली कई सुविधाओं को नष्ट कर दिया।

यूएस सेंट्रल कमांड के प्रमुख जनरल माइकल एरिक कुरिला ने कहा इन हमलों का उद्देश्य इराक और सीरिया में हमारे सैन्य ठिकानों पर हमलों के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार तत्वों को जवाब देना था। इसके अलावा हम हमले जारी रखने की उनकी क्षमता को कम करना चाहते थे। हम हमेशा अपनी सेनाओं की रक्षा करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने दिए है सख्त निर्देश
अमेरिका के रक्षा विभाग मुख्यालय पेंटागन ने गंभीर रूप से घायल अमेरिकी सैनिकों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। इसके साथ ही पेंटागन ने इस बात का भी खुलासा नहीं किया है कि सैथ्नकों को कितनी चोट लगी है। व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को हमले के बारे में जानकारी दी गई है। इसके बाद उन्होंने पेंटागन को जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है।




































