RAIPUR. छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में लगातार रेप केस बढ़ते ही जा रहे हैं। वही बीते दिनों रायपुर के धरसींवा में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके नाबालिग पड़ोसी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

यह मामला अब राजनीतिक रूप ले रहा है क्योंकि बीजेपी कार्यकर्ता भी अब इसे लेकर विरोध प्रदर्शन में उतर गए है। बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने आज धरसींवा थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया हैं। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। उसी दौरान धरने पर बैठे लोगों के साथ पुलिस की झड़प भी हो गई। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चक्काजाम कर आरोपी को फांसी के फंदे पर लटकाने की मांग की। महिला कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की।

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना धरसींवा थाना क्षेत्र के तरपोगी गांव की हैं। यहां रहने वाले एक नाबालिग लड़के ने अपने पड़ोस में रहने वाली 5 साल की बच्ची को बहला-फुसलकर अपने साथ ले गया और उसके साथ साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर वह जब रोने लगी तो आरोपी वहां से फरार हो गया। रोते हुए वह अपने घर पहुंची, लहूलुहान हालत में देखकर माता-पिता चिंता में आ गए। बच्ची ने अपने बात माता-पिता को पूरी बात बताई। इसके बाद माता पिता ने धरसींवा थाने में मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आपको बता दें कि इसमें आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने यह भी बताया कि उसे मोबाइल पर अश्लील वीडियो देखने की लत थीं जिसके चलते उसके अंदर हैवान जाग उठा।

पीड़ित बच्ची की तबियत को देखकर उसे गुरुवार रात मेकाहारा रेफर किया गया, लेकिन वहां एंबुलेंस न मिलने की वजह से पुलिस ने खुद अपनी निजी वाहन से बच्ची को रायपुर के मेकाहारा लाकर भर्ती किया। फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।





































