DEHRADOON. उत्तराखंड के देहरादून में कूड़ेदान में शव मिलने की खबर से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। महिला के सिर और पैर में गहरे चोट के निशान थे। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और 24 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने आरोपी से जब सवाल-जवाब किए, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।
आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने महिला की हत्या करने के बाद उसके शव से अपनी हवस मिटाई। इसके बाद लाश को ठिकाने लगाने के लिए कूड़ेदान में फेंककर फरार हो गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी राजेश ने बताया कि वह शराब के नशे में था।
इस दौरान उसने महिला से रेप करने की कोशिश की। मगर, महिला ने उसे काट लिया और भागने लगी। इससे उसे गुस्सा आ गया। उसने महिला का सिर तीन से चार बार दीवार पर मारा और सिर पर छोटे सिलेंडर से भी वार उसे मौत के घाट उतार दिया।
इसके बाद उसके शव के साथ दुष्कर्म भी किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजेश देहरादून में एक सुलभ शौचालय का कर्मचारी है। रविवार रात रेलवे स्टेशन के पास एक शराब की दुकान पर उसकी मुलाकात एक महिला से हुई। इसके बाद दोनों का साथ शराब पीने के लिए तैयार हो गए।
महिला को अपने शराब पिलाने के लिए आरोपी उसे साथ अपने कमरे पर ले गया। वहां शराब पीने के बाद राजेश ने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर महिला ने उसे काट लिया। इससे वह गुस्सा गया और उसने पहले महिला की हत्या की, फिर लाश के साथ हवस मिटाई।
सुबह उठने पर राजेश ने देखा कि महिला की मौत हो चुकी है। नशा उतरने पर वह लाश को ठिकाने लगाने के लिए कूड़ेदान में फेंक कर फरार हो गया। मगर, पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी को घटना के महज 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया।