DURG. दुर्ग में नियम अनुसार निर्माण न पाए जाने पर कॉलोनी प्रबंधन पर कार्रवाई की जाएगी। नगरीय निकाय और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सर्वेक्षण कार्य करीब-करीब पूरा कर लिया गया है। कचरा पृथककरण को बढ़ावा देने कुम्हारी नगर पालिका परिषद की अनूठी पहल है। 100 परसेंट सेग्रीगेशन वाले परिवारों को पौधा भेंट कर प्रेरित किया जा रहा है।
दुर्ग के कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा दुर्ग जिले के सभी नगरीय निकायों में चल रहे कार्यों के साथ ही सरकारी योजनाओं के जमीन पर क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने नगर निगम के कमिश्नर्स को वैध और अवैध कॉलोनीज का निरीक्षण कर जांच रपट देने को कहा है। साथ ही नगरीय निकायों के अफसरों की समीक्षा बैठक में दुर्ग के कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा ने कहा कि हफ्ते में एक बार नगर निगम के कमिश्नर सभी कॉलोनीज का निरीक्षण करेंगे। वैधता की जांच करेंगे। इसके अलावा कॉलोनीज का निर्माण नियम अनुसार हुआ है कि नहीं इसकी भी जांच करने की बात कही गई। अनियमित कॉलोनीज की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में भिलाई नगर निगम के अंतर्गत कलेक्टर के निर्देशों का पालन करते हुए कॉलोनीज का निरीक्षण कर सात कॉलोनी को नोटिस जारी कर दिया गया है। अफसरों ने कहा कि दुर्ग नगर निगम द्वारा अब तक 31 कॉलोनीज का निरीक्षण किया जा चुका है।
नगर निगमों में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की समीक्षा के दौरान अफसरों ने कहा कि डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन का काम सफलतापूर्वक चल रहा है। इसके अलावा आम लोगों से यह भी कहा जा रहा है कि गिला कचरा और सूखा कचरा अलग-अलग डब्बे में डाल कर नगर निगम के कर्मी को दें। अगर गिला कचरा और सूखा कचरा मिश्रित करके दिया जाए तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर पुष्पेन्द्र मीणा के निर्देशन पर नगर पालिका परिषद कुम्हारी में एक अनूठी पहल की है, जिसके अंतर्गत 100 परसेंट सेग्रीगेशन वाले परिवारों को पौधा भेंट कर उन्हें प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही सेग्रीगेशन में निरंतर लापरवाही बरतने वाले परिवारों पर फाइन भी लगाया जा रहा है।
कलेक्टर ने नगर निगम के कमिश्नरों से कहा कि मार्ग पर घूमंतु जानवरों को केवल केचिंग फ्री सिटी थीम पर काम करते हुए सभी मवेशियों को गोठान में पहुंचाने का काम किया जाए। हमेशा रोड पर वाहनों की आवाजाही में मवेशी अवरोध पैदा करते है। आवाजाही में अवरोध न हो इसके लिए सड़कों पर विचरण करने वाले मवेशियों को गोठान में भिजवाने की जल्द व्यवस्था बनाई जाए।