DURG. इस वक्त छत्तीसगढ़ के दुर्ग से बड़ी खबर आ रही है। राज्य के दुर्ग सहित अन्य इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए यहां के स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। तेज गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव कर दिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि 20 अप्रैल से सभी शैक्षणिक संस्थाएं सुबह सात बजे से लेकर सुबह ग्यारह बजे तक संचालित किए जाएंगे। अधिकारियों की मानें तो दो पालियों में संचालित हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल सुबह ग्यारह से दोपहर तीन बजे तक संचालित किए जाएंगे।
दुर्ग जिले में वर्तमान में तेज गर्मी बड़ी रही है। इसे ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य की सभी शासकीय और और निजी स्कूलों, शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन समय में 20 अप्रैल से बदलाव कर दिया गया है। यह परिवर्तित समय 30 अप्रैल तक प्रभावित रहेगा।
गौरतलब है कि लोक शिक्षण संचालनालय से जारी आदेश के अनुसार एक पाली में संचालित सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल सोमवार से शनिवार तक सुबह सात से सुबह ग्यारह बजे तक संचालित किए जाएंगे। ऐसे स्कूल जहां कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती है, वहां प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शालाओं की कक्षाएं सुबह सात से ग्यारह बजे तक और हाई-हायर सेकेंडरी की क्लासेस सुबह ग्यारह से दोपहर तीन बजे तक संचालित की जाएगी। शासन द्वारा पारित आदेश में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि कार्यालयीन का वक्त अपने पूर्व के समय की ही तरह यथावत रहेगा।