BHILAI. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भिलाई में प्रदेश स्तर में बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। भिलाई में अल्पकालीन विस्तारकों के द्वारा किए जा रहे इस बूथ सशक्तिकरण अभियान में कार्यों की समीक्षा के लिसए आवश्यक बैठक कैंप-2 के बाल मंदिर में भिलाई बीजेपी के जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें बिचपुरिया ने बूथ सशक्तिकरण अभियान को गंभीरतापूर्वक लेते हुए पदाधिकारियों सहित सभी मंडल अध्यक्षों से कार्यों की जानकारी ली गई। साथ ही समय सीमा में पूर्ण करने का आदेश भी दिया गया।साथ ही जिले के पदाधिकारियों, मोर्चा-प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, संयोजक जिला मंत्री जयप्रकाश यादव ने 10 मंडलों के अध्यक्षों द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर बूथ प्रमुखों सहित अन्य पदाधिकारियों की समीक्षा की एवं सभी को कार्यों में अधिक तेजी लाने के लिए निर्देश दिए गए। भाजपा जिला भिलाई के महामंत्री प्रेमलाल साहू ने कहा कि चार से 14 अप्रैल तक बूथ से लेकर जिला स्तर तक सामाजिक न्याय सप्ताह मनाया जाना है, जिसमें छह अप्रैल को भाजपा स्थापना दिवस समारोह मनाना है और 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती व 14 अप्रैल को भारतरत्न डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती को मनाने के निर्देश दिए गए।
जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम का संचालन भिलाई के महामंत्री योगेंद्र सिंह और आभार प्रदर्शन कैंप मंडल के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने किया। कार्क्रम में भिलाई जिला भाजपा के पदाधिकारी अमर सोनकर, महेश वर्मा, संदीप अग्रवाल, विजय, रेखराम बंछोर, के.गणपति, राम कुमार राणा, कीर्ति नायक, दिलीप पटेल, दीपक रावना, नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, उपनेता दया सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित मिश्रा, मोहन देवांगन, मनोज तिवारी, मंडल अध्यक्ष एसएन.सिंह, रूप राम साहू (सुपेला), विजय शुक्ला (वैशालीनगर), शैलेन्द्र शेंडे (रिसाली), जोगेश्वर सोनी (जामुल), राजू निषाद (कुम्हारी), गजानंद बंछोर (पूर्व मंडल) एवं मंडल के महामंत्री और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।