INDORE. चंद्रमा तुला राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 16:55 बजे से 18:20 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 12 फरवरी का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे……..
मेष – मेष राशि के जातकों को घरेलू हिंसा का शिकार होना पड़ सकता है, घर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है सावधान रहें। व्यापार व्यवसाय के लिए कर्ज ले सकते हैं एवं लंबी यात्राएं कर सकते हैं। गोविंदाय नमो नमः का जप करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभांक 7
वृषभ – वृषभ राशि के जातकों को लंबी दूरी की यात्राओं में नए अनुभव प्राप्त होंगे तथा विशेषाधिकार के साथ व्यापार व्यवसाय में बड़े इन्वेस्टमेंट के लिए योजना बना सकते हैं। शिक्षा संबंधी मामलों में लाभ प्राप्त कर सकते हैं। नारायण कवच का पाठ करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभांक 5
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को स्वास्थ संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है तथा बढ़िया इन्वेस्टमेंट के लिए अपनों से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। आर्थिक सहायता आज मिलने के योग हैं। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग लाल एवं शुभ अंक 5
कर्क – कर्क राशि के जातकों को अपने लिए विवाह संबंधों को ढूंढना चाहिए तथा आपसी तालमेल बढ़ाना चाहिए उचित रहेगा। आर्थिक गतिविधियों के संबंध में पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। ॐ गोविंदाय नमः का जाप करे।
शुभ रंग हरा एवं शुभांक 4
सिंह – सिंह राशि के जातकों को अपने आत्मविश्वास को बढ़ाना चाहिए तथा परिवार के सदस्यों से उचित मेलमुलाकात बड़ानी चाहिए लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा तथा प्राचीन स्थल पर पहुंच सकते हैं। ओम् चामुंडायै नमः का जप करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभांक 6
कन्या – कन्या राशि के जातकों को अपनी समझदारी और लगन से काम करने से लाभ मिलेगा। राजनीतिक संगठन में बड़े स्तर पर जाने के योग बनेंगे। शिव चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग सफेद एवं शुभांक 4
तुला – तुला राशि के जातकों को अपने नजदीकी व्यक्तियों के साथ व्यापार करने को मिलेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा तथा आर्थिक योजनाएं बनेंगी। ॐ शनैश्चराय नमः का जप करें।
शुभ रंग गुलाबी एवं शुभांक 9
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातकों को शिक्षा क्षेत्र में खासा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थोड़ी दूर होंगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी जिससे काफी हद तक समस्या कम होगी। दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग नीला एवं शुभांक 3
धनु – धनु राशि के जातकों को किसी महिला साथी के साथ व्यापार करने को मिल सकता है, जिसमें आर्थिक सफलता मिलेगी। माता पिता की सेवा करने से आत्मीय शांति प्राप्त होगी। ॐ नमः शिवाय का जप करें।
शुभ रंग पीला एवं शुभांक 6
मकर – मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य लाभ के लिए आयुर्वेद या धार्मिक स्थल पर जाने से लाभ रहेगा। शिक्षा संबंधी मामलों में नए प्रोजेक्ट प्राप्त होंगे, जिसमें आपकी योग्यता सराहनीय साबित होगी। व्यापार व्यवसाय में आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे। रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग फिरोजी एवं शुभ अंक 7
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों को किसी मांगलिक आयोजन में जाना पड़ सकता है। घरेलू कामकाज बढ़ेंगे तथा व्यस्तता काफी हद तक बढ़ सकती है, जिससे मानसिक टेंशन हो सकता है सावधान रहें। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
शुभ रंग काला एवं शुभांक 4
मीन – मीन राशि के जातकों को गले संबंधी बीमारी का सामना करना पड़ सकता है तथा पेट संबंधी विकार से भी ग्रसित हो सकते हैं। आज आर्थिक सहयोग लेना पड़ सकता है तथा बड़े इन्वेस्टमेंट के लिए लोन भी लेने के लिए योजना बना सकते हैं। निशक्त जनों को आज किसी बड़ी खुशी प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा। ॐ महादेवाय नमः का जप करें।
शुभ रंग बैंगनी एवं शुभ अंक 8
व्यक्ति को अपने फलादेश के लिए अपनी कुंडली का विचार किसी योग्य ज्योतिषी से जरूर करवाना चाहिए। आप चाहें तो कुंडली विवेचना कराने के लिए ज्योतिष कर्मकांड मर्मज्ञ एवं भागवताचार्य पंडित गिरीश व्यास से मोबाइल नंबर 9926700361 या ईमेल girishvyas121212@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं। आचार्य गिरीश व्यास जी से ऑनलाइन ज्योतिष सीखने के लिए भी संपर्क कर सकते है।