RAIPUR. राजधानी रायपुर में देर रात दो गुटों में जमकर विवाद हो गया है। करीब दर्जन भर युवाओं के बीच मारपीट हो गया और चाकूबाजी भी हुई। इस चाकूबाजी में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा युवक घायल हो गया, जिसे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। यह विवाद राजधानी रायपुर के दलदल सिवनी क्षेत्र का है, जहां आपसी रंजिश के कारण विवाद होने की सूचना है। इस घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।




































