INDORE. 28/01/2023 का राशिफल चंद्रमा मेष राशि में गोचर करेगा। राहुकाल 09:54 बजे से 11:17 बजे तक रहेगा, इस दौरान कोई नया काम शुरू न करें। चंद्रमा के गोचर यानी राशियों में भ्रमण के आधार पर इंदौर के ज्योतिषाचार्य पंडित गिरीश व्यास (pt. girish vyas) बता रहे हैं 28 जनवरी का राशिफल। तीरंदाज (tirandaj.com) पर जानिए आज क्या कह रहे हैं आपके तारे-सितारे…
मेष – मेष राशि के जातकों को थोड़ी आत्मविश्वास की कमी आएगी, जिसके चलते आप घबरा सकते हैं तथा कोई काम बिगाड़ भी सकते हैं। धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिलेगा। ओम् शनैश्चराय नमः का जप करें। शुभ रंग हरा एवं शुभांक 3।
वृषभ – वृषभ राशि के जातक आज अपनी कमियों को सुधारने का प्रयास करेंगे तथा किसी से लोन भी ले सकते हैं जिससे व्यापार-व्यवसाय सुधरे। अपने जीवन के बहुमूल्य पक्ष को सामने रखेंगे और योग्यता को निखारेंगे। नारायण कवच का पाठ करें। शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 9।
मिथुन – मिथुन राशि के जातकों को स्वास्थ संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है तथा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है सावधान रहें। किसी पुराने मित्र से भेंट भी आपके लिए लाभकारी रहेगी। ओम कृष्णाय वासुदेवाय नमः का जप करें। शुभ रंग गेहुआ एवं शुभ अंक 6।
कर्क – कर्क राशि के जातक अपने स्वभाव का ध्यान रखें तथा किसी से विवाद ना करें ठीक रहेगा। शिक्षा संबंधी मामलों में अच्छे रिजल्ट सामने आएंगे एवं आपका महत्व बढ़ेगा। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 5।
सिंह – सिंह राशि के जातक को आज भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आर्थिक बल प्राप्त होगा तथा किसी मित्र की सहायता भी मिलेगी, जिससे आप अपनी योजनाओं को साकार करने में आगे बढ़ेंगे। ॐ महादेवाय नमः का जप करें। शुभ रंग नीला एवं शुभ अंक 3।
कन्या – सिंह राशि के जातकों को आज अपने प्रोजेक्ट को लेकर किसी अधिकारी से मिलना चाहिए तथा कार्य कार्यवाही को आगे बढ़ाना चाहिए उत्तम समय है। धार्मिक स्थल पर जाना भी लाभकारी रहेगा एवं कार्य की योजना आज बन सकती है तथा किसी अनजान व्यक्ति की सहायता भी मिल सकती। ॐ चामुंडायै नमः का जप करें। शुभ रंग आसमानी एवं शुभांक 4।
तुला – तुला राशि के जातक अपने निजी व्यवसाय को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे तथा अपने जीवन के बहुमूल्य लक्ष्य पर किसी व्यक्ति से चर्चा करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी सम्मिलित होना लाभकारी रहेगा। ॐ विष्णवे नमः का जप करें। शुभ रंग लाल एवं शुभांक 9।
वृश्चिक – वृश्चिक राशि के जातक नई योजनाओं में सम्मिलित होंगे तथा बड़े पद पर आसीन भी हो सकते हैं। वैवाहिक संबंध बनने के योग हैं। किसी पारिवारिक कार्यभार बढ़ने से व्यस्तता बढ़ सकती है। ॐ गोविंदाय नमो नमः का जप करें। शुभ रंग काला एवं शुभ अंक 1।
धनु – धनु राशि के जातक अपने खर्चों से परेशान हो सकते हैं तथा किसी विवाद में फंस सकते हैं सावधान रहें। अपनी गलतियों को किसी दूसरे पर न थोपे ठीक रहेगा। ओम नमः शिवाय का जप करें। शुभ रंग बैगनी एवं शुभ अंक 6।
मकर – मकर राशि के जातक अपने धर्म ग्रंथों से जुड़ेंगे तथा धार्मिक किसी पुस्तक को लेकर भी आ सकते हैं तथा उसका अध्ययन भी कर सकते हैं। अपने जीवन के बहुमूल्य पक्ष को जानकर आज बड़े प्रसन्न होंगे तथा किसी व्यक्ति से मुलाकात भी आपके लिए लाभकारी रहेगी। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग गुलाबी एवं शुभांक 2।
कुंभ – कुंभ राशि के जातकों को आज इन्वेस्टमेंट करने से रोकना चाहिए तथा किसी भी प्रकार के नए व्यापार पर ध्यान नहीं लगाना चाहिए ठीक रहेगा। धार्मिक स्थल पर जाने को मिल सकता है तथा किसी प्राकृतिक स्थल पर जाना भी लाभकारी रह सकता है। ॐ विष्णवे नमः का जप करें। शुभ रंग सफेद एवं शुभ अंक 7।
मीन – मीन राशि के जातकों को व्यापार व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे तथा किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। राजनीतिक मामलों में आज अच्छी खबरें सामने आएंगी एवं सामाजिक आयोजन में जाने से भी आपको लाभ प्राप्त होगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें। शुभ रंग कत्थई एवं शुभ अंक 8।