BHILAI. भिलाई के खुर्सीपार क्षेत्र में पहला हाईटेक जिम तैयार हो रहा है। इसके बन जाने से खुर्सीपार सहित भिलाई की बड़ी आबादी को बड़ी फैसिलिटी का फायदा होगा। भिलाई के वार्ड 45 उदय मंडल ग्राउंड में हाईटेक जिम का निर्माण हो रहा है। युवाओं की मांग पर विधायक ने की पहल और 25 लाख की लागत से जिम आकार ले रहा है।

नगर निगम भिलाई के वार्ड 45 उदय मंडल ग्राउंड बालाजी नगर में वर्ल्ड क्लास जिम का निर्माण किया जा रहा है। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से जिम का निर्माण हो रहा है। लगभग 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इस जिम में जिमिंग के लिए अत्याधुनिक मशीनों की सभी तरह की सुविधाएं होगी।


असल में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भेंट-मुलाकात करने खुर्सीपार क्षेत्र का दौरा कर रहे थे तब यहां के युवाओं ने एरिया में एक भी जिम नहीं होने की जानकारी दी। इसलिए क्षेत्र में हाईटेक जिम शुरू करने की मांग की गई। इसके बाद 25 लाख रुपए की लागत से जिम निर्माण की घोषणा की गई। घोषणा के साथ अब जिम के भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। तेजी से जिम का स्ट्रक्चर तैयार हो रहा है, जिसके बाद हाईटेक मशीने लगाई जाएगी।





































