DURG. दुर्ग नगर निगम के खिलाफ भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। भाजयुमो नेता ने निगम परिसर में ही मुंडन करवाया। वहीं अपनी मांगों को लेकर एक महीने का वक्त दिया गया है। भाजयुमो नेता रितेश शर्मा ने कहा कि दुर्ग नगर निगम क्षेत्र अव्यवस्थाओं का आलम है। यहां प्रमुख सड़कों से लेकर आंतरिक सड़कों, गली, मोहल्लों और कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था चौपट है। बार-बार निगम प्रशासन को ज्ञापन दिया जाता है लेकिन निगम महापौर से लेकर किसी के कान में जूं तक नहीं रेंगता।

रितेश शर्मा ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर हम कई बार महापौर धीरज बाकलीवाल को ज्ञापन सौपने चुके है लेकिन निगम प्रशासन यहां अव्यवस्थाओं पर ध्यान ही नहीं दे रहा है। इसके विरोध में मैंने अपना मुंडन करवा दिया है। रितेश शर्मा ने निगम परिसर में महापौर चैंबर के के सामने अपना मुंडन करवाया है। रितेश ने कहा कि हमारा मुंडन प्रतीकात्मक है। हमने एक महीने का वक्त दिया है अगर एक महीने बाद भी अव्यवस्थाओं को दूर नहीं जाएगा तो दुर्ग के प्रमुख बाजार में 70 से अधिक भाजपा नेता और युवा मोर्चा के पदाधिकारी अपना मुंडन करवाएंगे।

रितेश ने कहा कि दुर्ग निगम में कांग्रेस को काबिज हुए तीन साल हो गए लेकिन अब तक कोई भी उल्लेखनीय काम नहीं हुआ है। ऊपर से भाजपा के वक्त कराए गए कार्यों को ध्वस्त किया जा रहा है। इसका भाजपा और युवा मोर्चा द्वारा कड़ा विरोध किया जा रहा है। रितेश ने कहा कि अगर एक महाने में शहर की अव्यवस्था को सुव्यवस्थित नहीं जाता तो हम सामूहिक रूप से मुंडन करवाएंगे।






































