TIRANDAJ.COM . वर्ल्ड एड्स डे प्रतिवर्ष 01 दिसंबर को मनाया जाता है। इसे मनाने का उद्देश्य एड्स के प्रति हर उम्र के लोगों को जागरूक करना है। इसकी शुरुआत 1987 में हुई थी। आइए वर्ल्ड एड्स डे के मौके पर जानते हैं आखिर यह फैलता कैसे है और इससे बचाव के तरीके क्या हैं?
AIDS को एक्वायर्ड इम्यूनो डेफिशियेंसी सिंड्रोम के रूप में भी जाना जाता है। वहीं HIV को ह्यूमन इम्यूनोडेफिशियेंसी वायरस के रूप में जाना जाता है। यह व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर करदेता है फिर उसके रक्त को सफेद पानी में बदल देता है।

कैसे फैलता है एड्स
अक्सर बिना प्रोटेक्शन संभोग करने की स्थिति में एड्स फैलने की संभावना ज्यादा होती है। इसके अलावा एक ही सिरिंज और सुई का इस्तेमाल बार-बार करने पर भी संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं एचआईवी संक्रमित रक्त से दूषित सुई या चिकित्सक उपकरणों का इस्तेमाल किसी दूसरे पर करने से भी संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। संक्रमित योनि स्राव, वीर्य और खुले घावों के संपर्क में आने से भी संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। साथ ही संक्रमित महिला के शिशु को स्तनपान कराने से भी संक्रमण फैलने का खतरा रहता है।

ऐसे करें बचाओ
शरीर में वायरस के हावी होने पर इसे कंट्रोल करना थोड़ा मुश्किल होता है। ऐसे में आपको कुछ चीजों का विशेष ध्यान रखना है, जैसे एड्स से संक्रमित व्यक्ति से यौन संबंध बनाने से बचें, गुप्तांगों की साफ-सफाई पर ध्यान दें। साथ ही किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा उपयोग में लिया गया इंजेक्शन और सूई का प्रयोग न करें।

डॉक्टर के अनुसार
स्पर्श मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल की डॉ. लीजो डेनियल ने बताया की एड्स जानलेवा बीमारी नहीं है। इसे मेडिसिन के जरिए कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही कुछ भ्रांतियों को भी दूर किया है जैसे ओरल सेक्स से एड्स का होना, एक साथ सोना या लेटबाथ के इस्तेमाल से भी एड्स नहीं होता है। इसके अलावा जूठा खाने से भी एड्स नहीं होता है।



































