BHILAI. शहर को धूल मुक्त बनाने के लिए विधायक देवेंद्र यादव द्वारा योजना बनाई गई है। इसके तहत योजना की शुरूआत छावनी से की जाएगी। करीब 3 करोड़ की लागत से छावनी क्षेत्र की सड़क को पहले धूल मुक्त किया जाएगा। इसके बाद एमपी रोड खुर्सीपार की सड़क को भी धूल मुक्त बनाने के लिए डामरीकरण करने के साथ ही पाथवे निर्माण भी किया जाएगा।

गौरतलब है कि विधायक देवेंद्र यादव भेंट मुलाकात करके लोगों की समस्याओं को दूर करते है। इसी कड़ी में विधायक देवेंद्र यादव ने शहर को धुल मुक्त बनाने का प्रयास किया है। बता दें, छावनी इंडस्ट्रीयल एरिया होने साथ शहर का सबसे धूल वाला एरिया है। यहां दिन भर हजारों ट्रक व मालवाहक चलते रहते है। इसलिए शहर को धूल मुक्त बनाने की शुरूआत इसी क्षेत्र से की जा रही है। इसके साथ ही खुर्सीपार क्षेत्र में भी एमपी रोड का डामरीकरण किया जाएगा। जिसके लिए करीब 3 करोड़ की लागत से टेंडर किया गया है।

हैवी कान्ट्रेक्ट पाथवे का होगा निर्माण
छावनी चौक से हथखोज पुल तक 1 करोड़ 96 लाख की लागत से मेन रोड के नवीनीकरण के साथ-साथ डामरीकरण भी किया जाएगा। इसके बाद रोड के दोनों ओर धूल की सफाई करके पाथवे का निर्माण होगा। हैवी कान्ट्रेक्ट वाला पाथवे का निर्माण किया जाएगा। ताकि जब गाड़ियां चले तो धूल ना उड़ सके। आस- पास पौधें भी लगाय जाएंगे। इसके लिए तकरीबन 1 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।

दिन भर हैवी वाहनों का होता है आवागमन
छावनी इंडस्ट्रीयल एरिया होने के कारण यहां की सड़कें खराब हो गई और रोड किनारे मिट्टी भी जमा है। यहां कभी पाथवे नहीं बनाया गया, तथा दिन भर यहां हैवी वाहनों का आवागमन लगा रहता है। जिससे धूल उड़ते रहता है। जिसे रोकने के लिए निगम द्वारा एक बेहतरीन पहल की जा रही है।







































