BILASPUR. जिले से गोमांस से जुड़ी बड़ी खबर मिली है। जानकारी के अनुसार चकरभाठा में 33 किलो गोमांस के साथ दो लोगों को पकड़ा गया। इसकी सूचना गांव वालों को पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों का कपड़े उतरवाकर गांव में जुलूस निकाल दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
चकरभाठा में रहने वाले कुछ लोगों को सूचना मिली कि दो लोग रहंगी और मुढ़ीपार के बीच गोमांस लेकर जा रहे हैं। इस पर चकरभाठा के सुमित नायक, अमित दीक्षित, महेश उपाध्याय व राजेश वर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने रहंगी निवासी नरसिंह रोहिदास (50) व मुढ़ीपार श्निवासी रामनिवासी मेहर (52) को रोककर पूछताछ की। दोनों ने बताया कि वे गोमांस काटकर ले जा रहे हैं। इस बीच गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
इसके बाद दोनों को पकड़कर गांव लेकर गई। वहां पर लोगों ने दोनों का जुलूस निकाल दिया। इसकी जानकारी होने पर चकरभाठा की टीम गांव में पहुंच गई। जवान दोनों को लेकर थाने आ गए। पुलिस ने मांस का पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया। साथ ही पकड़े गए आरोपित से पूछताछ की। उन्होंने गोमांस काटने की जानकारी दी। आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

बोरे में डालकर ले जा रहे थे गोमांस