
PUNE. एक महिला की मौत के पीछे की वजह जानकार आप हैरान रह जाएंगे। मामला इसी महीने की 14 तारीख का है। जब गंभीर हालत में महिला को उसका पति पुणे के एक अस्पताल लेकर पहुंचता है। जहां डॉक्टर्स उसकी जांच करते है। इसके बाद उसे मृत बता देते है। जब उसके पति से इस बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या की है।
इसके बाद डॉक्टर्स पुलिस को सूचना देते हैं। पुलिस मौके पर पहुंचती है, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज देती है। पति के बयान के आधार पर इसे घरेलू कलह के बाद आत्महत्या मानकर केस दर्ज कर किया जाता है। लेकिन जांच के दौरान पुलिस को कुछ ऐसा पता चलता है, जो इस केस में नया मोड़ लेकर आता है।


हॉस्पिटल में हुई चोरी से खुला राज
बता दें, महिला का पति स्वपनिल सावंत पुणे के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल में बतौर मेल नर्स काम करता है। महिला की आत्महत्या की जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिलती है कि उसी हॉस्पिटल से स्वपनिल ने वेकुरोनियम ब्रोमाइड (Vecuronium Bromide) व नाइट्रोग्लिसरीन (Nitroglycerin) के इंजेक्शन चोरी किए थे। इसके बाद पुलिस को यह समझते देर नहीं लगी कि महिला ने आत्महत्या नहीं की बल्कि असकी हत्या हुई है।

प्रेमिका के लिए बनाया प्लान
इसके बाद पुलिस ने स्वपनिल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब इस बारे में उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने पत्नी की हत्या करना स्वीकार लिया। उसने पुलिस को बताया कि प्रियंका से उसकी शादी 5 महीने पहले ही हुई थी, और दोनों पुणे के एक घर में किराए से रह रहे थे। आरोपी ने आगे बताया कि हॉस्पिटल में काम करने वाली साथी नर्स से उसे प्यार हो गया था, और वो उसी के साथ रहना चाहता था। इसके लिए उसने अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। इसके बाद उसने हॉस्पिटल से इंजेक्शन चुराए और अपनी पत्नी को लगाकर उसकी हत्या कर दी।





































