RAIPUR. भारतीय क्रिकेट के इतिहास में जो पहले कभी नहीं हुआ, ऋतुराज गायकवाड़ ने कमाल कर दिखाया। विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उन्होंने उत्तर प्रदेश के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 220 रन बनाए थे। इस पारी के दौरान उन्होंने 159 गेंदों का सामना करते हुए 16 छक्के और 10 चौके लगाए। अपनी इस पारी में ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में 7 छक्के लगाने का कमाल किया और इतिहास रच दिया।
सीमित ओवरों में ऐसा कारनामा करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने महाराष्ट्र के लिए खेलते हुए 49वें ओवर में यह इतिहास रचा था। यह ओवर उत्तर प्रदेश के गेंदबाज शिवा सिंह ने फेंका। 7 छक्कों और एक नो बॉल की वजह से ओवर में कुल 43 रन बने।
महाराष्ट्र के बल्लेबाज ने ठोका दोहरा शतक
गायकवाड़ की जबरदस्त पारी के दम पर महाराष्ट्र ने उत्तर प्रदेश के खिलाफ निर्धारित 50 ओवरों में 330 रन बनाए। बता दें कि ऋतुराज गायकवाड़ ने मैच की ओपनिंग की। उनके अलावा टीम का कोई भी खिलाड़ी अर्धशतक भी नहीं लगा सका। गायकवाड़ के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में अंकित बावने और अजीम काजी ने 37-37 रन बनाए। वहीं, उत्तर प्रदेश की ओर से तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए और 66 रन दिए।
6⃣,6⃣,6⃣,6⃣,6⃣nb,6⃣,6⃣
Ruturaj Gaikwad smashes 4⃣3⃣ runs in one over! 🔥🔥
Follow the match ▶️ https://t.co/cIJsS7QVxK…#MAHvUP | #VijayHazareTrophy | #QF2 | @mastercardindia pic.twitter.com/j0CvsWZeES
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) November 28, 2022