BHILAI. तीरंदाज न केवल आपके लिए विश्वसनीय और सच्ची ख़बरें लेकर आता है, बल्कि अब तीरंदाज आपके लिए शाम के डिनर का इंतजाम भी कर सकता है। इसके लिए बस आपको tirandaj.com से जुड़े रहना होगा। tirandaj.com की ख़बरों में पूछे गए एक सवाल का सही जवाब देकर आप नेहरू नगर स्थित khana khazana से दो स्पेशल थालियां फ्री पा सकते हैं। एक से अधिक सही जवाब आने पर विजेता का चयन लाटरी द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा क्विज में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को khana khazana के फ्री डिलीवरी कूपन दिए जायेंगे।
tirandaj.com शहर में लज़ीज खाने के लिए मशहूर khana khazana के साथ मिलकर लेकर आ रहा है “पढ़ो खबर-करो डिनर” क्विज कांटेस्ट। वैसे तो तीरंदाज सबसे तेज सही और सटीक ख़बरें हमेशा से ही अपने पाठकों के पास पहुंचाता आ रहा है। साथ ही समय-समय कई मौकों पर कार्यक्रम आयोजित कर अपने पाठकों के मनोरंजन का भी पूर्ण ध्यान रखता है। इसी क्रम में tirandaj.com अपने पाठकों के लिए अब लज़ीज डिनर का भी बंदोबस्त कर रहा है। क्विज में tirandaj.com की ख़बरों के बीच पूछे गए आसान सवालों के सही जवाब देकर आप पा सकते हैं, दो व्यक्तियों के लिए khana khazana की दो स्पेशल थाली।

क्विज में आपसे हर रोज एक सवाल पूछा जाएगा, मतलब हर रोज सही जवाब देने वाले एक व्यक्ति को दो स्पेशल थाली मिलेंगी। साथ ही क्विज में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को khana khazana के फ्री डिलीवरी कूपन मिलेंगे।
इस स्कीम के ये होंगे नियम
तीरंदाज के पढ़ो खबर-करो डिनर के ऑफर में आपको कुछ रूल्स को फॉलो करना होगा।
– इस ऑफर का लाभ पाने के लिए आपको तीरंदाज की हर ख़बरों को पढ़ना होगा। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इन खबरों के बीच में ही आपको इस क्विज के प्रश्न मिलेंगे।
– आपको पूंछे गए प्रश्न का उत्तर हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में देना होगा। इस व्हाट्सएप ग्रुप का लिंक सवाल के नीचे ही दिया जायेगा।
– सवाल का जवाब उसी दिन रात 12 बजे तक देना होगा। जवाब के साथ सवाल नंबर, जवाब, आपका नाम, आपका मोबाइल नंबर लिखना होगा।
– विजेता और प्रतिभागियों को अपने कूपन tirandaj के bhilai स्थित ऑफिस से लेने होंगे और डिनर की दो स्पेशल थाली नेहरू नगर स्थित khana khazana से लेनी होंगी।
– फ्री डिलीवरी कूपन भिलाई-दुर्ग शहर में ही मान्य होंगे। विजेता अपनी डिनर की थालियां प्रतियोगिता के दिन से 3 दिन बाद तक ले सकेंगे। यानी चौथे दिन फ्री डिनर कूपन अमान्य हो जायेगा।
– एक से अधिक लोगों के सही जवाब आने पर लाटरी के जरिए प्रतिदिन विजेताओं की घोषणा की जाएगी।
– क्विज में किसी भी तरह का विवाद होने पर tirandaj का फैसला अंतिम होगा।






































