BHILAI. धान खरीदी केंद्रों में धान की खरीदी हो रही है। केंद्रों से हजारों मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। केंद्रों में पर्याप्त बारदानें भी है। वहीं निरंतर खरीदी भी हो रही है। उठाव आरंभ हो चुका है। दुर्ग कलेक्टर ने धान खरीदी की समीक्षा की और इसकी लगातार मॉनीटरिंग करने के निर्देश दिए है।
दुर्ग जिले में एक नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी के माध्यम से अब तक दस हजार मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी हो चुकी है। खरीदी की व्यवस्था बेहतर हो, इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने धान खरीदी की स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि 94 धान खरीदी केंद्रों में 90 केंद्रों में किसान धान बेचने पहुंच चुके हैं। शेष चार केंद्रों में भी खरीदी की पूरी व्यवस्था है, अभी किसानों ने यहां टोकन नहीं लिया है। बुधवार तक 31 सौ नौ किसान धान बेच चुके थे और इनका 10 हजार दो सौ 69 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। इसका परिवहन भी आरंभ कर दिया गया है।

बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते दुर्ग कलेक्टर।






कलेक्टर ने शीघ्र उठाव आरंभ करने को लेकर खाद्य विभाग के अधिकारियों की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि इसी तरह से बढ़िया व्यवस्था रखिए। बारदानों की पर्याप्त व्यवस्था हो। समय पर उठाव होता रहे। अधिकारियों ने बताया कि हर दिन हो रही धान खरीदी के आधार पर बारदाने की व्यवस्था पर समीक्षा की जाती है। जिले में पर्याप्त बारदानें का प्रबंध कर लिया गया है और किसी तरह की परेशानी नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि सभी धान खरीदी केंद्रों में बारदानें भिजवा दिए गए है।
कलेक्टर ने कहा कि बारदानों की स्थिति और उठाव पर नजर रखनी है। किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखना है। खरीदी केंद्रों में बुनियादी सुविधाएं होनी चाहिए। उन्होंने ‘टोकन तुंहर हाथ’ के माध्यम से टोकन लेने वाले किसानों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने बताया कि किसान इसके माध्यम से भी टोकन ले रहे हैं।
परेशानी होने पर तत्काल करें समन्वय 































