WASHINGTON. अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा के सैटेलाइट ने सूरज की तस्वीर जारी की है। यह फोटो तेजी से वायरल हो रही है क्योंकि इसमें मुस्कुराता हुआ सूरज नजर आ रहा है। गर्मी में झुलसा देने वाला और पसीने निकाल देने वाले सूरज की मुस्कुराहट को देखकर लोग इस तस्वीर को पोस्ट और शेयर कर रहे हैं।

हालांकि, तस्वीर में दिख रहे सूर्य के इस रूप को लेकर विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है। नासा ने यह तस्वीर अपने टेलीस्कोप की मदद से ली है। उन्होंने कहा है कि शनिवार को सूर्य से पृथ्वी की ओर पराबैंगनी किरणों का हमला हो सकता है।

काले धब्बे जैसा है पराबैंगनी प्रकाश
द गार्जियन ने SpaceWeather.com के हवाले से कहा कि नासा की सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी ने मुस्कुराते हुए सूरज को कैमरे में कैद किया है। सूर्य पर काले धब्बे जैसा पराबैंगनी प्रकाश में देखा जाता है, जिसे कोरोनल होल के रूप में जाना जाता है। वे ऐसे क्षेत्र हैं जहां अंतरिक्ष में तेज सौर हवाएं चलती हैं।
Say cheese! 📸
Today, NASA’s Solar Dynamics Observatory caught the Sun "smiling." Seen in ultraviolet light, these dark patches on the Sun are known as coronal holes and are regions where fast solar wind gushes out into space. pic.twitter.com/hVRXaN7Z31
— NASA Sun & Space (@NASASun) October 26, 2022
यह तस्वीर 26 अक्टूबर की है। तस्वीर के इंटरनेट पर वायरल होने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। नासा द्वारा इस तस्वीर को जारी करने के बाद से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं ऑनलाइन आ रही हैं। कई लोगों ने इसकी तुलना भूतिया मुखौटों तो कुछ ने शेर से की है।

ये बीमारियां होती हैं पराबैंगनी किरणों से
बताते चलें कि पराबैंगनी किरणों में ज्यादा देर तक रहने से आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली पर हानिकारक असर होता है। इसकी वजह से स्किन कैंसर होने की आशंका बढ़ जाती है। वैज्ञानिकों का मानना है कि सनबर्न के दौरान रोग से लड़ने वाली सफेद रक्त कोशिकाओं के कार्य और वितरण प्रणाली में बदलाव आने लगता है।

सूर्य का यह हानिकारक प्रभाव 24 घंटों तक आपके शरीर में दिखाई देता है। पराबैंगनी किरणों के लगातार संपर्क में आने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को नुकसान पहुंचने लगता है।


































