RAIPUR. छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी राज्य अलंकरण पुरस्कारों की घोषणा की। इसमें अलग-अलग 33 क्षेत्र से 40 व्यक्तिगत नामों सहित संस्थाओं और कुछेक में संयुक्त रूप से पुरस्कार का ऐलान किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार ने राज्योत्सव से ठीक पहले राज्य अलंकरण प्रदान करने नामों का ऐलान किया।
राज्य स्थापना दिवस पर ’राज्योत्सव-2022’ पर अलंकरण समारोह भी आयोजित किया जएगा। यह पुरस्कार प्रदेश के स्थापना दिवस एक नवंबर 2022 को दिया जाएगा। राज्योत्सव का कार्यक्रम राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड पर आयोजित होगा और इसी दौरान यहां राज्य अलंकरण के 33 विभिन्न पुरस्कारों को प्रदान किया जाएगा। इन विभिन्न पुरस्कारों में 40 व्यक्तिगत, संयुक्त और संस्था का नाम है।
इन विभागों के अंतर्गत मिलेगा अलंकरण
छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण पुरस्कार प्रदेश सरकार के अलग-अलग विभागों के अंर्तगत प्रदान किया जाएगा। इसमें आदिम जाति कल्याण विभाग, गृह विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सहकारिता विभाग, संस्कृति विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, मत्स्य विभाग, श्रम विभाग, ग्रामोद्योग विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विधि विधायी विभाग और जनसंपर्क विभाग के अंतर्गत अलग-अलग पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
संस्कृति विभाग द्वारा सबसे अधिक पुस्कार
राज्य अलंकरण सम्मान में सबसे अधिक संस्कृति विभाग द्वारा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसमें संस्कृति विभाग द्वारा नौ अलग-अलग क्षेत्र में अलंकरण प्रदान किया जाएगा।
जनसंपर्क विभाग द्वारा चार पुरस्कार
राज्य अलंकरण पुरस्कार में भाषायी पत्रकारिता सहित रचनात्मक लेखन के क्षेत्र में अलग-अलग पुरस्कार दिए जाएंगे। जबकि जनसंपर्क विभाग द्वारा चार अलंकरण दिए जाएंगे। जनसंपर्क विभाग द्वारा पत्रकारिता (प्रिंट मीडिया हिन्दी), पत्रकारित (प्रिंट मीडिया अंग्रेजी), पत्रकारिता (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हिन्दी) और रचनात्मकता लेखन और हिन्दी भाषा के लिए दिया जाएगा।