
Tirandaj.com देश में शायद ही कोई होगा, जो चाय का शौकीन न हो। अदरक, तुलसी, कालीमिर्च, इलाचयी डालकर चाय बनाने वाले चाय का स्वाद दोगुना कर देते हैं। लोग इनकी तारीफ भी करते हैं। मगर, हाल ही में एक ऐसे स्ट्रीट वेंडर का एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर चाय प्रेमी उसे गालियां दे रहे हैं।
दरअसल एक स्ट्रीट वेंडर ने अपने अजीबोगरीब प्रयोग से चाय की आइसक्रीम बनाई है। जिसे चाय प्रेमी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।
इसे अब तक 8.80 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 18 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है और करीब 7 हजार लोग इस पर कमेंट कर चुके हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक स्ट्रीट वेंडर चाय से आइसक्रीम बनाता है और आपकी पसंदीदा चाय को खाने वाले आइटम में बदल देता है।
वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे एक व्यक्ति कूलिंग मशीन के ऊपर एक कप चाय डालता है और फिर उसमें दूध मिलाता है। कुछ ही सेकंड में चाय और दूध जमने लगते हैं। इसके बाद वह इसमें चॉकलेट क्रीम मिलाते हैं और खूब मसलते हैं, जिससे यह पेस्ट बन जाता है। इस तवे पर फैलाकर वह व्यक्ति रोल बनाता है और अंत में उसे एक प्लेट में सजाकर खाने के लिए परोसता है।
इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक ने कहा, ‘मशीन मिल गई है, तो कुछ भी बना लेंगे।’ एक अन्य ने कहा, ‘उन्हें अपने बच्चों के लिए पैरासिटामोल आइसक्रीम चाहिए।’ वहीं तीसरे ने कहा, ‘अब तंदूरी चिकन आइसक्रीम या चिली चिकन आइसक्रीम बनाओ।’
वैसे आप भी आजकल खाने के कई व्यंजनों के साथ अजीबोगरीब प्रयोग देखे रहे होंगे। इनके वीडियोज इन दिनों सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहे हैं। कोई मैगी के साथ एक्सपेरिमेंट कर उसमें कोल्ड ड्रिंक मिला रहा है, तो कोई फेमस होने के लिए छोले भटूरे आइसक्रीम बना रहा है।





































