AMERICA. टेक्सास राज्य में शनिवार को एक एयर शो के दौरान भीषण हादसा हुआ है। हादसा डलास में द्वितीय विश्व युद्ध के समय के 2 लड़ाकू विमान एयर शो के दौरान आपस में टकराए गए और उनके परखच्चे उड़ गए।। हादसा विमान बोइंग बी-17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस और बेल पी-63 किंगकोबरा के बीच हुआ है । इस दुर्घटना में कम से कम छह लोगों के मारे जाने का अंदेशा है।
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) के मुताबिक शनिवार को अमेरिका के डलास में विश्व युद्ध-2 कोमिमोरेटिव एयरशो का आयोजन किया गया था। इस एयरशो को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आए हुए थे। अचानक ही यह एयरशो हॉरर शो में बदल गया। एयरशो के दौरान ही अचानक एक बोइंग बी -17 फ्लाइंग फोर्ट्रेस बॉम्बर जा कर बेल पी-63 किंगकोबरा फाइटर से टकरा गया। हादसा होते ही आपातकालीन कर्मी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। फिलहाल हादसे का शिकार हुए विमानों में कितने लोग सवार थे इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
OMG – two planes collided at ‘Wings Over Dallas’ air show today
This is crazy
— James T. Yoder (@JamesYoder) November 12, 2022
कोमिमोरेटिव वायु सेना (सीएएफ) के अध्यक्ष और सीईओ हैंक कोट्स ने जानकारी देते हुए बताया कि बी -17 में आम तौर पर चार से पांच लोगों की टीम होती है। वहीं पी-63 में एक ही पायलट सवार होता है। लेकिन दुर्घटना के समय विमानों में और कितने लोग सवार थे इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई वीडियो में इस दुर्घटना को देखा जा सकता है। वीडियो में दिख रहा है कैसे एयर शो के दौरान दो विमान आपस में टकराते हैं और फिर जमीन पर गिरते हुए आग की लपटों में बदल जाते हैं। एफएए और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) दोनों ने इस हादसे की जांच शुरू कर दी है।







































