BHILAI. राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में प्रदेश की महिला टीमों के बीच भिड़ंत हो रही है। प्रतियोगिता में मंगलवार को मेजबान और मेहमान के बीच टक्कर हुई। इसमें दुर्ग की टीम ने नारायणपुर की टीम को बुरी तरह से 15-00 से पराजित कर बड़ी जीत हासिल की।
तृतीय छत्तीसगढ़ राज्य महिला फुटबॉल लीग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है।

प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रदेश के चुनिंदा शहरों में चुनी हुई टीमों के बीच भिड़ंत हो रही है। इसमें मंगलवार को भिलाई के सेक्टर-1 स्थित पंत स्टेडियम के फुटबॉल ग्राउंड में दो टीमों के बीच दो मैच खेला गया।

मंगलवार को हुए मैच में एमजीएम एंबुश क्लब भिलाई और लामा फुटबॉल एकेडमी नारायणपुर के मध्य मैच खेला गया। इस मैच में एमजीएम एंबुश क्लब की टीम ने 15-00 से जीत दर्ज किया।
इस मैच में एमजीएम एंबुश क्लब की ओर से हिना निर्मलकर ने छह गोल मारे। सोनिया साहू ने टीम के लिए महत्वपूर्ण पांच गोल दागे। निशा भोई ने दो गोल किया। जबकि लक्ष्मी सिन्हा और उर्मिला निर्मलकर ने टीम के लिए एक-एक गोल किए।

प्रतियोगिता के दौरान मंगलवार को रेफरी की भूमिका में रविन्द्र कुमार, अलिफ शाहजमां, अमन कुमार प्रसाद, मीनाक्षी नेताम और मैच कमिश्नर के तौर पर राजेश कुमार उपस्थित रहे।

इधर बस्तर ने DPS को पीटा
एक अन्य प्रतियोगिता ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन, खेलो इंडिया, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और छत्तीसगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में अंडर-17 गर्ल्स फुटबॉल लीग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। सेक्टर-1 स्थित पंत स्टेडियम के फुटबॉल ग्राउंड में इसके अंतर्गत खेलो इंडिया छत्तीसगढ़ डीपीएस फुटबॉल एकेडमी भिलाई और माता रूखमणी फुटबॉल क्लब बस्तर के बीच टक्कर हुई। इस मैच को माता रुखमणी फुटबॉल क्लब की टीम ने 5-0 से जीत कर प्रतियोगिता में बढ़त बनाई।
मैच में माता रूखमणी फुटबॉल क्लब की ओर से हेमबति बघेल ने दो गोल मारे। रिंकी पोयम, चंदा और मुस्कान ने टीम के लिए महत्वपूर्ण एक-एक गोल मारे।






































