Tirandaj.com सोचिए कि आपकी लॉटरी खुल जाए, तो आप क्या करेंगे। जाहिर है कि सबसे पहले अपने परिवार के लोगों के साथ इस खुशी को साझा करेंगे। मगर चीन में एक आदमी ने ऐसा बिल्कुल नहीं किया। जब उसकी 240 करोड़ रुपए की लॉटरी लगी, तो वह चुप्पी साधकर बैठ गया। यह बात उसने अपनी पत्नी और बच्चों को भी नहीं बताई।
इसकी वजह जानकर आप हैरान भी हो जाएंगे और हंसते-हंसते लोट-पोट भी हो जाएंगे। लॉटरी विजेता मिस्टर ली ने हाल ही में 29.9 मिलियन अमेरिकी डालर यानी करीब 240 करोड़ रुपए का लॉटरी जैकपॉट जीता। मगर, उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चे को इस खबर से अनजान रखा। क्योंकि उसने सोचा था कि पैसा उन्हें “आलसी” बना सकता है।
द न्यूज ऑस्ट्रेलिया की खबर के अनुसार, लॉटरी विजेता की पहचान मिस्टर ली ने अपनी पहचान जाहिर करने से इनकार किया है। इतना ही नहीं यह शख्स अजीबोगरीब पीले रंग की पोशाक पहनकर अपनी पहचान छुपाकर लॉटरी का पैसा लेने लॉटरी कार्यालय गया था।
न्यूज पोर्टल के मुताबिक उस शख्स ने नेक काम करते हुए लॉटरी के जीते हुए पैसे से लगभग 50 लाख युआन दान भी कर दिए। मिस्टर ली ने कहा, “मैंने अपनी पत्नी और बच्चे को इस डर से नहीं बताया कि वे पैसे देखकर बहुत खुश होंगे। मगर, वे भविष्य में फिर से काम या मेहनत नहीं करेंगे। वे आलसी हो जाएंगे।”
समाचार पोर्टल के अनुसार, व्यक्ति ने क्षेत्रीय राजधानी नाननिंग के पूर्व में एक शहर लितांग के एक व्यापारी से लॉटरी की टिकट खरीदी थी। अगले दिन वह खुद कार से गुआंग्शी वेलफेयर लॉटरी सेंटर गए। टिकट खरीदने के बाद उन्हें लगा कि शायद उन्होंने कुछ बड़ा जीत लिया है।यह बात सही भी निकली और इस बार उनका जैकपॉट निकल गया। उन्होंने कहा कि उनके नंबर वही थे, जिसके कारण वह वर्षों तक असफल होते रहे।









































