DURG. शहर के चौक-चौराहों और तिराहों में अब मवेशियों का जमावड़ा नहीं होगा। प्रमुख चौराहों को पशुओं से मुक्त कराया जाएगा। वहीं शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारी प्रतिदिन मॉनिटरिंग करेंगे। अब चौराहों पर लगेंगे LED लाइट फ्लेक्स और अवैध पोस्टरों का उचित ढंग से किया प्रबंधन किया जाएगा।
दुर्ग कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि ‘मोर शहर, मोर जिम्मेदारी अभियान’ के लिए एसोसिएशन बनाया जाएगा। कलेक्टर ने कलेक्टोरेट कक्ष में नगरीय निकाय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में शहर के चौक-चौराहों, तिराहों और सड़कों में विचरण करने वाले पशुओं को मार्गों से कम करने के लिए योजनाबद्ध ढंग से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे सड़क दुर्घटनाओं में कुछ हद तक कमी आएगी। वहीं ट्रैफिक भी सामान्य ढंग से प्रभावित नहीं होगा।







नगर पालिका और नगर परिषद के काउ कैचर व्हीकल द्वारा सड़क, मार्केट और कॉलोनियों में घुमने वाले अवारा पशुओं को पकड़कर गौठानों में रखने के निर्देश दिए। यहां इनके लिए पर्याप्त व्यवस्था भी उपलब्ध कराने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में भिलाई निगम के आयुक्त रोहित व्यास, दुर्ग निगम के आयुक्त लोकेश चंद्राकर, भिलाई चरोदा निगम के आयुक्त मनीष त्रिपाठी और रिसाली निगम के आयुक्त आशीष देवांगन उपस्थित रहे।
सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारी करें मॉनिटरिंग
लगेगा LED फ्लेक्स, अवैध पोस्टरों का होगा प्रबंधन
चौक-चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण





























