BILASPUR. आज जोनल रेलवे स्टेशन के बाहर एक किन्नर निर्वस्त्र खड़ा हो गया। इससे वहां मौजूद लोगों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। क्योंकि वहां पर अधिकतर लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ थे। किन्नर का साथ देने उसके साथी भी वहां आ गए। सभी ने मिलकर स्टेशन परिसर में जमकर हंगामा किया। उनका यह ड्रामा काफी देर तक चलता रहा। मौके पर मौजूद रेलवे पुलिस तमाशबीन बनी सब देखती रही। बाद में उस किन्नर को पकड़कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गाया है।

दरअसल, बिलासपुर में रेलवे सुरक्षा बल किन्नरों को ट्रेनों में चढ़ने से रोक रही है। वहीं अगर कोई किन्नर ट्रेन में मिल जाता है तो उस पर चालानी कार्रवाई भी की जा रही है। सुरक्षा बल के जवानों ने एक दिन पहले यानी गुरुवार को बिलासपुर के किन्नर रजिया को ट्रेन में यात्रियों से जबरन उगाही करते हुए पकड़ा था। इस दौरान रजिया की उनके साथ कहा सुनी हो गई थी। इसके बाद जवानों ने उसकी दमभर पिटाई भी कर दी थी। इसी बात का बदला लेने के लिए रजिया आज दोपहर करीब 12 बजे बिलासपुर के अपने किन्नर साथियों के साथ जोनल स्टेशन परिसर में पहुंच गया। जहां वो आरपीएफ के जवानों और रेलवे के अधिकारियों के साथ गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान रजिया ने अपने कपड़े उतार दिए। जिससे वहां मौजूद लोगों काफी असहज हो रहे थे। स्टेशन परिसर में काफी देर तक हंगामा चलता रहा
ट्रेन में चढ़ने से रोका तो किन्नर ने उतार फेंकी साड़ी@IndianRailMedia @indianrailway__ @IRCTCofficial @AshwiniVaishnaw @DRMBilaspur @RPF_INDIA pic.twitter.com/gY7yRUKlnu
— Tirandaj (@Tirandajnews) November 25, 2022
रेलवे अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई
हंगामा कर रहे किन्नर को आरपीएफ और जीआरपी के पुलिसकर्मियों ने आकर पकड़ा। वहां मौजूद अन्य किन्नरों का बयान लेकर उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 145, 146 तथा 147 के तहत कार्रवाई की गई है।
ट्रेनों में आए दिन होता है ऐसा
बता दें, किन्नरों ने आज जो हरकत स्टेशन परिसर में की है ऐसा तो ट्रेनों के अंदर लगभग हर रोज होता है। दरअसल, किन्नर ट्रेनों में चढ़कर जबरन लोगों से पैसे की मांग करते हैं। पैसा नहीं मिलने पर वो सब के सामने कपड़े उतारने लगते है और लोगों को बुरा-भला भी कहते है। किन्नर महिलाओं और बच्चों के सामने भी ऐसा करने में संकोच नहीं करते।





































