BHILAI. धमधा नाका और रायपुर नाका अंडरब्रिज के लोकार्पण को लेकर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी बीच रायपुर रेल मंडल के नए प्रबंधक (DRM) संजीव कुमार गुरुवार को दोनों अंडरब्रिज का निरीक्षण करने पहुंचे। साथ ही उन्होंने सांसद विजय बघेल के साथ दुर्ग रेस्ट हॉउस में मुलाक़ात भी की। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि अंडरब्रिज का काम एक सप्ताह के अंदर पूर्ण कर दिया जाएगा।

रायपुर रेल के नए DRM संजीव कुमार ने अपना पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार निरिक्षण करने दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसके लिए वह विशेष ट्रेन से दुर्ग रेलवे स्टेशन के यार्ड में पहुंचने के बाद सबसे पहले रायपुर नाका के अंडरब्रिज पहुंचे, और वहां चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। साथी ही स्थानीय लोगों से भी उन्होंने चर्चा किया।

एक सप्ताह के अंदर होगा निर्माणकार्य पूर्ण
DRM के निरिक्षण के दौरान अधिकारीयों ने बताया कि रायपुर नाका अंडरब्रिज का काम लगभग पूर्ण हो चूका है। वहीं DRM जब धमधा नाका निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां अधिकारीयों ने कहा कि केवल 4 से 5 दिनों का ही कार्य इस अंडरब्रिज में शेष बचा है। इस सप्ताह के अंदर इस अंडरब्रिज का काम पूरा हो जाएगा।

यात्रियों से लिया फीडबैक
दुर्ग रेलवे स्टेशन लौटने के बाद डीआरएम ने रूट रिले सिस्टम का भी निरिक्षण किया। साथ ही रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 का निरीक्षण कर यात्रियों से फीडबैक भी लिया।

सांसद विजय बघेल ने अंडरब्रिज को लेकर चल रहे राजनीति पर की चर्चा
दुर्ग रेस्ट हॉउस में सांसद विजय बघेल के साथ डीआरएम संजीव कुमार ने बैठक की इस दौरान सांसद विजय बघेल ने रायपुर नाका और धमधा नाका अंडरब्रिज को लेकर चल रहे राज राजनीति पर सवाल करते हुए कहा कि इन दोनों अंडरब्रिज का काम कब तक पूरा हो जाएगा। इसका जवाब देते हुए डीआरएम संजीव कुमार ने कहा कि इस सप्ताह के भीतर दोनों ही अंडरब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। सांसद विजय बघेल ने इस दौरान कहा कि दोनों ही अंडरब्रिज को लेकर बेवजह राजनीति की जा रही है। इससे पहले भी भिलाई-3 और पावरहाउस अंडरब्रिज में बिना लोकार्पण के ही आम लोगों की आवाजाही शुरू कर दी गई। दुर्ग जिले में इसे राजनीति प्रोपेगेंडा बनाया जा रहा है।





































