BHILAI. दुर्ग जिले से बड़ी खबर आ रही है। जिले के पाटन ब्लॉक अंतर्गत ग्राम घुघवा में बवाल हो गया। यहां रात भर दो पक्षों के बीच विवाद होता रहा। दो गुटों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया। ग्रामीणों के साथ सरपंच व अन्य लोग का टकराव होता रहा। तत्काल मामले की सूचना डायल-112 को दी गई। पुलिस की टीम पहुंची और मामले शांत कराया।
पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची। यहां एक पक्ष की महिलाओं ने पुलिस से विवाद किया। पुलिस को आगे बढ़ने से रोका जा रहा था। पुलिस ने तत्काल कंट्रोल रूम को घटना से अवगत कराया। पुलिस के जवान और आला-अफसर बड़ी संख्या में पहुंचे और मामले को शांत कराया गया।
विवाद में महिलाएं भी कूद पड़ी। दोनों पक्ष से दर्जन भर से अधिक महिलाएं एक-दूसरे को गाली-गलौच करती रही। पाटन के ग्राम घुघवा दो पक्ष में जमकर विवाद हो गया। घटना गुरुवार-शुक्रवार रात करीब 11 बजे शुरू हुई। सूचना के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पहले पहुंची पुलिस टीम में निरीक्षक विजय मिश्रा, प्रधान आरक्षक सतीश कश्यप, आरक्षक दीपेंद्र देवांगन, आरक्षक हसन अली तत्काल पहुंचे। वहीं विवाद बढ़ने के बाद पाटन एसडीओपी, पाटन टीआई व क्षेत्रीय अमलेश्वर थाने के बल को भी बुलाया गया।
दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ.अभिषेक पल्लव ने बताया कि दो गुटों में जमकर विवाद हुआ। उन्होंने बताया कि दोनों ही एक ही समुदाय के लोग है। क्षेत्र में हुए अंधोसंरचनात्मक कार्य में सरपंच द्वारा पैसे की देनदारी को लेकर विवाद हो रहा था। दोनों ही पक्षों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच की जा रही है। वहीं गाड़ी को आग के हवाले करने वालों के खिलाफ अन्य धाराएं भी लगाई गई है।
गाड़ी को किया आग के हवाले
विवाद बढ़ने के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की गाड़ी को आग के हवाले कर दिया। देखते ही देखते गाड़ी जलकर खाक हो गई। आग लगाने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करने के मुड में है।








































