तीरंदाज, डेस्क। एक मेले में मनोरंजन के झूला झूलना लोगों के लिए महंगा पड़ गया। चालू झूला अचालक 50 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। इस दौरान झूले में 30 लोग सवार थे और झूला गिरने से सभी घायल हो गए। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना पंजाब के मोहाली की बताई जा रही है। घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें से करीब 13 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार मोहाली के फेज-आठ दशहरा मैदान में मेला चल रहा है। यहां ड्रॉप टावर झूले के हाइड्रोलिक का तार टूट गया जिसके कारण झूला नीचे गिर गया। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय झूला 50 फीट की ऊंचाई पर था। हादसा रविवार रात को रात 9 बजे हुआ। इस पूरे मामले में मेला प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मेले में 50 फीट की ऊंचाई से गिरा झूला, मौके पर मची चीख पुकार pic.twitter.com/buBmutQAJw
— Tirandaj (@Tirandajnews) September 5, 2022

बता दें ड्रॉप टॉवर झूला काफी खतरनाक माना जाता है। इस झूले का संचालन करने के लिए सख्त मानक तय किए गए हैं। मेले में आपात स्थिति से निपटने के लिए किसी प्रकार के इंतजाम नहीं किए गए थे। हादसे के बाद यहां पर भगदड़ मच गई थी।

इसके बाद घायलों को मेले में मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि झूले के संबंध में सभी जानकारी ली जा रही है। हादसे किसी की मौत नहीं हुई यह गनीमत रही। इस मामले में झूला लगाने वाले वा मेला प्रबंधन पर कार्रवाई की जाएगी।

50 फीट से गिरा झूला, Mohali News, swing fell in the fair, the accident in Mohali, the accident in the fair, the fair of Mohali, the latest news from Mohali, the swing fell from 50 feet, तीरंदाज डॉट कॉम, मेले में गिरा झूला, मेले में हादसा, मोहाली का मेला, मोहाली की ताजा खबर, मोहाली न्यूज, मोहाली में एक्सीडेंट




































