RAIPUR. छत्तीसगढ़ के परिवहन विभाग ने रायपुर जिले के 42 फाइनेंस कम्पनियों को पंजीयन अपडेट नहीं करने के कारण प्रतिबंधित कर दिया है। अगर आप भी त्योहारी सीजन में वाहन खरीदने की सोच रहे है तो सर्तक हो जाए। अगर आप ने नियम की अदेखी कर वाहन खरीद भी लिया तो आप के वाहन का पंजीयन नहीं हो पाएगा, जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार होंगे। त्योहारी सीजन के समय निकाला गया यह आदेश गाड़ी की खरीदी-बिक्री के व्यवसाय को अच्छा-खासा प्रभावित कर सकता है। हालांकि परिवहन विभाग ने फाइनेंस कंपनियों को सप्ताहभर का समय दिया गया है। अगर निर्धारित समय के बाद भी वाहन का फाइनेंस होता है, तो कंपनियां अपना लोगो जारी नहीं कर पाएगी।

इन कंपनियों को किया है बेन
आईसीआईसीआई बैंक, टीवीएस क्रेडिट सर्विस, चोलामंडलम फाइनेंस, मण्पुरम फाइनेंस, महेन्द्रा एंड महेन्द्र फाइनेंस, बेरर फाइनेंस, बजाज फाइनेंस, सुंदरम फाइनेंस, बैंक ऑफ बड़ौदा, स्के फिनकॉर्प, एयू स्माल फाइनेंस, श्रीराम फाइनेंस, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक, एचडीबी फाइनेंस सर्विस, केनरा बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, कोटक महिन्द्रा, हीरो फिनकॅार्प, टाटा मोटर्स, यस बैंक, श्रीराम ट्रांसपोर्ट, आरडीके ग्लोबल, श्रीराम सिटी यूनियन, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंडोस्टार कैपिटल, महामाया इनवेस्टमेंट, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडसइंड बैंक, ओडिशा फाइनेंस, मंगलम बालाजी, फारर्च्युन इंटीग्रेटेड, पूनावाला फिनकॉर्प, टाटा कैपिटल फाइनेंस साल्यूशन, जान डियर फाइनेंशियल, एलएंडटी फाइनेंस लिमिटेड, निशांन रेनाल्ट फाइनेंस, इक्यूटस स्माल फाइनेंस और हिन्दुजा लीलैंड फाइनेंस शामिल है।

पंजीयन न होने की स्थिति क्या करेंगे उपभोक्ता
अगर परिवहन विभाग में फाइनेंस कंपनियां अपने नाम से पंजीयन नहीं करवा पाती है तो इस परिस्थिति में वाहन को खरीदकर उपभोक्ता उपयोग नहीं कर पाएगा। वहीं बिना किसी रजिस्ट्रेशन के फाइनेंस करने पर खरीदी गई वाहन सीधे उपभोक्ता के नाम पर दर्ज होगी, जिसे किस्त की राशि अदा नहीं करने पर भी बिना एनओसी के विक्रय कर सकेगा।

जानिए परिवाहन विभाग ने क्या कहा
संयुक्त परिवहन आयुक्त शैलाभ साहू ने बताया कि जिले की 42 फाइनेंस कंपनियों द्वारा पंजीयन को अपडेट नहीं कराने पर उक्त कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया गया है। सप्ताहभर में आवेदन कर अपग्रेड करवाना होगा, अन्यथा कंपनियां वाहनों का फाइनेंस नहीं कर पाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त कंपनियों में से नौ कंपनी ने पंजीयन भी करा लिया है।






































