DAMTARI. डेम में डूबने से हुई छात्र की मौत के बाद पीएम हुआ और शव को दफना दिया गया। इसके बाद पीएम रिपोर्ट आया तो परिजनों ने इस पर आपत्ति जताई। परिजनो ने छात्र की हत्या की आशंका जताई जबकि पीएम रिपोर्ट में ऐसा कुछ नहीं था। परिजनों ने एसडीएम से गुहार लगाई। एसडीएम के निर्देश पर अब शव का दोबारा पीएम कराया जाएगा।

यह पूरा मामला धमतरी जिले के सिहावा थाना क्षेत्र का है। भुरसीडोंगरी निवासी 17 वर्षीय चंद्रकांत साक्षी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल कोडागांव में पढ़ता था। घटना 29 जुलाई की बताई जा रही है। परीक्षा खत्म होने के बाद चंद्रकांत अपने 9 दोस्तों के साथ कोंडागांव के बफना गांव स्थित एक डैम में नहाने गया था। नहाने के दौरान चंद्रकांत की डूबने से मौत हो गई।

इसकी सूचना के बाद कोंडागांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकाला गया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। छात्र चंद्रकांत के शव को परिजनों ने गांव भुरसीडोंगरी लाकर दफनाया दिया था। परिजनो ने शुरू से ही इस मामले में हत्या का संदेह जताया था। परिजनों को विश्वास था कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।

जब पीएम रिपोर्ट सामने आई तो परिजनों को झटका लगा। परिजनों ने इसके बाद एसडीएम के पास जाकर इस मामले में संदेह जताया। परिजनों ने एसडीएम से शव की दोबारा पीएम कराने की मांग की। एसडीएम ने परिजनों क मांग पर शव का दूसरी बार पीएम कराने का निर्देश दिया। इसके बाद धमतरी की सिहावा पुलिस ने कब्र खोदकर का शव को निकाला और रायपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया।






































